भगवान शिव का जलाभिषेक करने से पहले शीलावती नदी में बह गये 2 युवक, एक का शव बरामद

श्रावण में मातम: जलाभिषेक से पहले शीलावती नदी में डूबे दो शिवभक्त, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी | Prabhat Khabar Network
पश्चिम मेदिनीपुर की शीलावती नदी में स्नान के दौरान दो युवक डूब गये. एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. ये लोग भगवान शिव का जलाभिषेक करने से पहले नदी में नहाने के लिए उतरे थे.
पश्चिम मेदिनीपुर जिले के ग्वालतोड़ थाना क्षेत्र के काकतोड़ इलाके में स्थित शीलावती नदी में स्नान के दौरान दो युवक तेज बहाव में डूब गये. जानकारी के अनुसार, सोमवार को सात श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने से पहले स्नान करने के लिए शीलावती नदी में उतरे थे.
इसी दौरान नदी के गहरे हिस्से और तेज बहाव की चपेट में आने से दो युवक लापता हो गये. हालांकि, पांच युवक किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आये. घटना की सूचना मिलने पर ग्वालतोड़ थाने की पुलिस, स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. इसके बाद नदी में तलाशी अभियान शुरू किया गया.
काफी मशक्कत के बाद मिलन दास (27) का शव नदी से बरामद कर लिया गया. वहीं, दूसरे लापता युवक की तलाश देर तक जारी रही. पुलिस, स्थानीय प्रशासन और बचाव दल नदी में लगातार खोज अभियान चला रहे हैं. खबर लिखे जाने तक दूसरे युवक का कोई पता नहीं चल सका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










