सिक्किम सुरंग हादसे के पीड़ित परिवारों को शुभेंदु अधिकारी ने दिये 21-21 लाख रुपए, सरकारी नौकरी भी देंगे

Updated:
विज्ञापन
Featured Image

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सिक्किम सुरंग हादसे में मारे गये राज्य के 11 मजदूरों के परिवारों को 21-21 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी. 9 परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पड़ोसी राज्य सिक्किम के नामची जिले में हाल ही में सुरंग ढहने की घटना में मारे गये राज्य के 11 प्रवासी मजदूरों के परिवारों को सोमवार को 21-21 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी. 9 पीड़ित परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की. मुख्यमंत्री ने जलपाईगुड़ी जिलाधिकारी कार्यालय में प्रभावित परिवारों से मुलाकात की.

आज हमने जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक मदद दी है. 9 परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकरी दी जायेगी. इनमें से 7 को होम गार्ड के तौर पर और 2 को नागरिक स्वयंसेवक के तौर पर नियुक्त किया जायेगा. दुख की इस घड़ी में हम इन परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं. -शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

मृतकों के परिजनों से भी मिले शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी ने खुद पीड़ित परिवारों के सदस्यों को नियुक्ति पत्र और राज्य सरकार की ओर से आर्थिक मदद सौंपी. इनमें से कई लोग मालबाजार और उत्तर बंगाल के दूसरे इलाकों से आये थे. सीएम ने मारे गये कर्मचारियों के माता-पिता, जीवनसाथी और भाई-बहनों से भी बातचीत की.

ये भी पढ़ें: सिक्किम सुरंग हादसे में सभी 25 श्रमिकों की मौत, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

सीएम बोले- यह कोई परमार्थ का काम नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कोई परमार्थ का कार्य नहीं है, बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी है. राज्य सरकार मुख्यमंत्री राहत कोष से हर शोक संतप्त परिवार को 5-5 लाख रुपए दे रही है. सिक्किम सरकार पहले ही प्रत्येक परिवार को 4-4 लाख रुपए दे चुकी है. परियोजना में शामिल सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हर परिवार को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा दे रही है. काम कराने वाला निजी ठेकेदार भी हर परिवार को 5-5 लाख रुपए दे रहा है.

ये भी पढ़ें: सिक्किम टनल हादसे में जलपाईगुड़ी के 6 श्रमिकों की मौत, शुभेंदु अधिकारी ने किया 5 लाख मुआवजे का ऐलान

हादसे में चली गयी थी 25 श्रमिकों की जान

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. ज्ञात हो कि पिछले हफ्ते नामची में बन रही एक सुरंग का कुछ हिस्सा ढहने से राज्य के 11 मजदूरों की मौत हो गयी थी. मृतकों में से 9 जलपाईगुड़ी जिले के मालबाजार के रहने वाले थे. हादसे के समय सुरंग में मौजूद सभी 25 श्रमिकों की मौत हो गयी थी. ये लोग पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, उत्तराखंड, पंजाब और सिक्किम के रहने वाले थे.


विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola