Gen Z अब सवाल पूछने से नहीं डरती… करीना कपूर से लेकर अनन्या पांडे तक छात्रों के सपोर्ट में उतरे बॉलीवुड सितारे

Updated:
विज्ञापन

NEET विरोध पर बॉलीवुड सेलेब्स, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

NEET प्रोटेस्ट को लेकर छात्रों की आवाज अब बॉलीवुड तक पहुंच चुकी है। धीरे-धीरे कई बड़े सितारे उनके सपोर्ट में सामने आ रहे हैं. अब करीना कपूर, वरुण धवन और सारा अली खान ने भी छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनने की अपील की है.

विज्ञापन

Bollywood Celebs on NEET Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा NEET Protest अब सिर्फ छात्रों का आंदोलन नहीं रह गया है, बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुका है. सोशल मीडिया पर जेन Z लगातार इस मुद्दे पर अपनी बात रख रही है और अब बॉलीवुड भी उनके सपोर्ट में खुलकर सामने आ गया है. सलमान खान, आलिया भट्ट और अनन्या पांडे के बाद करीना कपूर, वरुण धवन और सारा अली खान ने भी छात्रों का साथ दिया है. सभी सितारों का कहना है कि जब पूरी एक पीढ़ी अपने भविष्य के लिए आवाज उठा रही है, तो उसकी बात सुनना जरूरी है.

विज्ञापन

Kareena Kapoor on NEET Protest: 'बच्चों की आवाज सुनना हमारी जिम्मेदारी है'

View on Instagram

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट शेयर किया. उन्होंने लिखा कि वह पिछले कुछ दिनों से इस मुद्दे पर सोच रही थीं, लेकिन अब चुप नहीं रह सकतीं. उन्होंने कहा कि जब हजारों छात्र एक साथ अपनी बात कह रहे हैं, तो उनकी आवाज को अनसुना करना सही नहीं है.

करीना ने कहा कि पढ़ाई सिर्फ डिग्री लेने का नाम नहीं है. शिक्षा बच्चों को सपने देखने की ताकत देती है, आत्मविश्वास देती है और परिवार को बेहतर भविष्य की उम्मीद देती है. लेकिन अगर बच्चों को लगने लगे कि मेहनत और ईमानदारी की कोई कीमत नहीं है, तो उनका पूरा भरोसा टूट जाता है.

उन्होंने आगे लिखा कि हर छात्र ऐसी शिक्षा व्यवस्था का हकदार है, जहां मेहनत का सम्मान हो, मेरिट सबसे ऊपर हो और सभी को बराबरी का मौका मिले. उनके मुताबिक, छात्रों की बात सुनना कोई एहसान नहीं बल्कि समाज की जिम्मेदारी है.

Varun Dhawan on Student Protest: 'एक छात्र का सपना टूटता है, तो पूरा परिवार टूट जाता है'

View on Instagram

वरुण धवन ने भी छात्रों का खुलकर समर्थन किया. उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं. अगर किसी छात्र का सपना टूटता है, तो सिर्फ एक बच्चे का नहीं बल्कि पूरे परिवार का सपना टूट जाता है.

उन्होंने कहा कि अगर छात्रों को लगता है कि सिस्टम ने उनके साथ न्याय नहीं किया, तो उन्हें सवाल पूछने का पूरा अधिकार है. उनकी बात सुनी जानी चाहिए और उनकी मांगों पर ईमानदारी से काम होना चाहिए.

वरुण ने यह भी कहा कि यह आंदोलन छात्रों के मुद्दों तक ही सीमित रहना चाहिए और इसका मकसद सिर्फ शिक्षा व्यवस्था में सुधार होना चाहिए. उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन को लोकतंत्र का अधिकार बताया.

Sara Ali Khan ने कहा- यही असली देशभक्ति है

View on Instagram

सारा अली खान ने भी इंस्टाग्राम पर छात्रों के समर्थन में पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा कि छात्रों का हौसला और अपने भविष्य के लिए लड़ने की ताकत उन्हें भावुक कर देती है. उनके मुताबिक, यही सच्ची देशभक्ति है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार छात्रों को न्याय देगी और उनकी मांगों पर सही फैसला लेगी.

Ananya Panday बोलीं- Gen Z अब सवाल पूछने से नहीं डरती

View on Instagram

अनन्या पांडे ने अपनी पोस्ट में Gen Z की तारीफ की. उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अब सिर्फ इसलिए किसी बात को नहीं मानती क्योंकि "हमेशा से ऐसा ही होता आया है."

उन्होंने लिखा कि Gen Z कोई शॉर्टकट नहीं मांग रही, बल्कि सिर्फ निष्पक्षता चाहती है. उनके मुताबिक, सवाल पूछना बदतमीजी नहीं है और अपनी बात रखना बगावत नहीं, बल्कि बदलाव की शुरुआत है.

ये भी पढ़ें: एक शब्द नहीं निकला मुंह से… NEET Protest पर सवाल सुनते ही Sonu Nigam ने साधी चुप्पी, वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola