एक शब्द नहीं निकला मुंह से… NEET Protest पर सवाल सुनते ही Sonu Nigam ने साधी चुप्पी, वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स

Updated:
विज्ञापन

सोनू निगम का वायरल वीडियो, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

NEET प्रोटेस्ट पर सवाल पूछे जाने पर सिंगर सोनू निगम ने जवाब देने से इनकार कर दिया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसके बाद इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया. जहां कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स उनका बचाव भी कर रहे हैं.

विज्ञापन

Sonu Nigam: सिंगर सोनू निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनसे NEET प्रोटेस्ट को लेकर सवाल पूछा गया, लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. बस इतना होते ही इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई. कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है तो कोई उनका बचाव कर रहा है.

विज्ञापन

Sonu Nigam on NEET Protest Question: 'अब हो गया, बस'

वायरल वीडियो में रिपोर्टर लगातार सोनू निगम से NEET प्रोटेस्ट पर उनकी राय पूछते हैं. लेकिन सोनू साफ कहते हैं कि वह वहां इस मुद्दे पर बात करने नहीं आए हैं. जब सवाल लगातार पूछे जाते हैं तो वह थोड़ा नाराज हो जाते हैं और कहते हैं, "अब हो गया, बस." इसके बाद वह बातचीत खत्म कर देते हैं. यह वीडियो कहां और कब रिकॉर्ड हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

Sonu Nigam Viral Video: सोशल मीडिया पर मचा बवाल, लोग दो हिस्सों में बंटे

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिली. कुछ यूजर्स ने कहा कि जब लाखों छात्र अपने हक के लिए आवाज उठा रहे हैं, तब बड़े सितारों को भी खुलकर बोलना चाहिए. वहीं कुछ लोगों ने सोनू निगम को ट्रोल करते हुए लिखा कि ऐसे समय पर चुप रहना सही नहीं है.

दूसरी तरफ कई लोगों ने सोनू का बचाव भी किया. उनका कहना है कि हर सेलिब्रिटी को हर सामाजिक या राजनीतिक मुद्दे पर बोलने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता. कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि पहले विवादों की वजह से सोनू को नुकसान उठाना पड़ा था, इसलिए अब वह सोच-समझकर बोलते हैं.

image.png
image.png
image.png
image.png
image.png

Bollywood Support: कौन-कौन से बॉलीवुड सेलेब्स छात्रों के समर्थन में आए?

जहां सोनू निगम ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, वहीं बॉलीवुड के कई सेलेब्स छात्रों के समर्थन में खुलकर सामने आए. सलमान खान, अनुपम खेर, सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख और अदिति राव हैदरी ने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों का समर्थन किया.

वहीं शबाना आजमी, प्रकाश राज और रैपर हनुमानकाइंड दिल्ली में आयोजित 'चलो संसद' मार्च में शामिल हुए. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल भी किया. दूसरी ओर, मुंबई में हुमा कुरैशी, साकिब सलीम, आयशा खान और शालिनी पांडे भी छात्रों के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन का हिस्सा बने.

image.png

NEET Protest Reason: आखिर छात्र सड़कों पर क्यों उतरे?

अब तक तो शायद आपने इस प्रोटेस्ट के बारे में कहीं न कहीं पढ़ या सुन ही लिया होगा. लेकिन अगर अभी भी पूरा मामला क्लियर नहीं है, तो आसान भाषा में समझ लीजिए.

पूरा विवाद NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के आरोपों से शुरू हुआ. छात्रों का कहना है कि परीक्षा और रिजल्ट से जुड़े कई सवालों का अभी तक सही जवाब नहीं मिला है. इसी वजह से वे निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. यही वजह है कि देश के अलग-अलग शहरों में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट पर छात्रों के समर्थन में उतरीं आलिया भट्ट, बोली- आने वाला कल भी उन्हीं का है


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola