CJP प्रोटेस्ट पर छात्रों के समर्थन में उतरीं आलिया भट्ट, बोली- आने वाला कल भी उन्हीं का है

आलिया भट्ट और नीट प्रोटेस्ट करते छात्र, फोटो- इंस्टाग्राम
NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन को अब आलिया भट्ट का भी समर्थन मिल गया है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए नोट में उन्होंने छात्रों के साहस और संघर्ष की तारीफ की.
NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को अब आलिया भट्ट का भी सपोर्ट मिल गया है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में जारी प्रदर्शन के बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया. जिसमें उन्होंने छात्रों के हौसले और हिम्मत की तारीफ करते हुए कहा कि बेहतर और निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था के लिए उनकी लड़ाई बेहद अहम है.
Alia Bhatt Supported Student Protest: छात्रों के प्रदर्शन को आलिया भट्ट ने किया सपोर्ट
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "पिछले कुछ दिन मेरे लिए इमोशनली काफी भारी रहे... कभी दिल टूटा, तो कभी छात्रों की उम्मीद और हिम्मत ने फिर से भरोसा जगा दिया." उन्होंने आगे कहा, "हर वह छात्र जो आज अपने हक के लिए मजबूती से खड़ा है, वह सिर्फ अपनी लड़ाई नहीं लड़ रहा, बल्कि अपने परिवार के सपनों, उनकी उम्मीदों और उन तमाम कुर्बानियों की भी आवाज बन रहा हैय उनकी यह कोशिश आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक बेहतर रास्ता तैयार कर रही है."
View on Instagram
Alia Salutes Students Courage: छात्रों के हौसले को आलिया का सलाम
आलिया ने इस आंदोलन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा, "इन छात्रों का हौसला और उनका अटूट इरादा मुझे दिल से प्रेरित करता है. उनका संघर्ष हम सभी से एक सवाल पूछता है, क्या हम सच में उन युवाओं की आवाज सुन रहे हैं, जो कल इस देश का भविष्य तय करेंगे? यह लड़ाई छात्रों की है, छात्रों के लिए है और आने वाला कल भी उन्हीं का है... जय हिंद."
NEET प्रोटेस्ट पर सलमान खान का रिएक्शन
सलमान खान ने भी छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि जो आंदोलन शुरुआत में शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ था, उसका हिंसक हो जाना काफी दुखद है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अपने नोट में सलमान ने कथित पेपर लीक को “बहुत बड़ा और गंभीर मामला” बताया और कहा कि इस पूरे विवाद से प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों के लिए उनका दिल दुखता है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे का फोकस छात्रों और शिक्षा पर ही रहना चाहिए, इसे राजनीतिक बहस में नहीं बदलना चाहिए.
Student Protest At Jantar Mantar Receives Bollywood support: जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन को मिल रहा बॉलीवुड का सपोर्ट
पिछले कुछ दिनों में थलपति विजय, सोनू सूद, वीर दास, दिया मिर्जा, शबाना आजमी, प्रकाश राज, रितेश और जेनेलिया देशमुख, सोहा अली खान, अदिति राव हैदरी, हुमा कुरैशी, भूमि पेडनेकर, रोहित सराफ, नंदिता दास, नसीरुद्दीन शाह, अमोल पराशर और फिल्ममेकर किरण राव ने छात्रों का सपोर्ट किया.
ये भी पढ़ें: 'पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है', CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व
ये भी पढ़ें: '/मैंने कौन-सा कानून तोड़ा?' जबरदस्ती हिरासत में लिए जाने पर आयशा खान का फूटा गुस्सा, शेयर किया VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










