'मैंने कौन-सा कानून तोड़ा?' जबरदस्ती हिरासत में लिए जाने पर आयशा खान का फूटा गुस्सा, शेयर किया VIDEO

Updated:
विज्ञापन
आयशा खान, फोटो- एआई एडिटेड

आयशा खान, फोटो- एआई एडिटेड

आयशा खान ने दावा किया है कि मुंबई में स्टूडेंट प्रोटेस्ट के समर्थन में पहुंचने के दौरान पुलिस ने उन्हें बिना कोई वजह बताए हिरासत में ले लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे रास्ते पुलिस से हिरासत की वजह पूछने पर भी कोई जवाब नहीं मिला और उन्हें दादर से वर्ली ले जाया गया.

विज्ञापन

धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान ने खुलासा किया कि मुंबई पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती हिरासत में ले लिया. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए पूरा मामला बताया. उनके मुताबिक, वह अपने कुछ मेल और फीमेल दोस्तों के साथ मुंबई में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट को सपोर्ट करने पहुंची थीं. जहां पुलिस ने बिना कोई वजह बताए उन्हें जबरदस्ती खींचा और फोर्सफुली वैन में बैठा दिया.

Ayesha Khan Detained: आयशा खान को पुलिस ने जबरदस्ती लिया हिरासत में

इंस्टाग्राम वीडियो शेयर करते हुए आयशा खान ने लिखा कि वह दादर में होने वाले स्टूडेंट प्रोटेस्ट को सपोर्ट करने के इरादे से वहां पहुंची थीं. उनके मुताबिक, वह शाम करीब 4 बजे मौके पर पहुंचीं, लेकिन इससे पहले कि वह कुछ बोल पातीं या कोई नारा लगातीं, एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें साफ कह दिया कि यहां प्रदर्शन की इजाजत नहीं है. इस पर आयशा ने पूछा, "अगर यहां नहीं, तो बताइए हम अपनी बात कहां रखें?"

15 police Forcibly Put Into Van: 15 पुलिसकर्मी ने जबरदस्ती बैठाया वैन में

आयशा का कहना है कि उनकी बात पूरी भी नहीं हुई थी कि पुलिस ने पहले उनके भाई और दोस्त को पकड़ा. इसके बाद करीब 15 पुलिसकर्मी उन्हें सीधे पुलिस वैन में बैठने के लिए कहने लगे. एक्ट्रेस ने दावा किया कि 4-5 महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरदस्ती पकड़कर वैन में बिठाया. उन्होंने काफी कोशिश की, वैन में न जाना पड़े, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई. आयशा के मुताबिक, पूरे रास्ते वह और उनके दोस्त लगातार पूछते रहे कि आखिर उन्हें किस वजह से हिरासत में लिया गया और उनकी गलती क्या थी, लेकिन किसी ने भी कोई जवाब नहीं दिया. बाद में उन्हें दादर से वर्ली ले जाया गया.

Ayesha Khan Raised Question: आयशा खान ने उठाया ये सवाल

उन्होंने आगे बताया कि वर्ली पहुंचने के बाद पुलिस का व्यवहार सम्मानजनक था, लेकिन उनके मन में सबसे बड़ा सवाल अब भी वही है कि आखिर बिना किसी वजह के उन्हें मौके से क्यों उठाया गया. आयशा ने सवाल किया, "क्या अब सड़क पर शांतिपूर्वक खड़ा होना भी जुर्म बन गया है?" एक अलग पोस्ट में आयशा ने वह वीडियो भी शेयर किया, जिसमें पुलिस उन्हें वैन में बैठाती हुई नजर आ रही है. कैप्शन में उन्होंने लिखा कि सिर्फ शांति से खड़े रहने पर उन्हें घसीटकर हिरासत में लिया गया. उन्होंने वहां मौजूद हर पुलिसकर्मी से पूछा कि आखिर उन्हें किस आधार पर रोका गया, लेकिन किसी के पास कोई जवाब नहीं था.

आयशा बोली- आने वाले समय में हालात बेहतर होंगे

आयशा ने आगे लिखा कि उन्हें इस बात की तसल्ली है कि उन्होंने वही किया, जो उन्हें सही लगा. पुलिस स्टेशन में भी उनका सिर्फ एक ही सवाल था, "मुझे किस कानून के तहत हिरासत में लिया गया? मैंने ऐसा कौन-सा नियम तोड़ा?" उन्होंने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करने के बजाय अगर नागरिकों को ही रोका जाएगा, तो यह बेहद निराशाजनक है. हालांकि, उनका मानना है कि कई पुलिसकर्मी भी अंदर ही अंदर सही और गलत का फर्क समझते हैं, लेकिन अपनी ड्यूटी की वजह से मजबूर होते हैं. पोस्ट के आखिर में आयशा ने साफ कहा कि उनका स्टैंड पहले भी साफ था और आज भी है. उनके मुताबिक, सबसे बड़ी कमी जवाबदेही की है और यही हर स्तर पर नजर आती है. इसके बावजूद उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में हालात बेहतर होंगे.

ये भी पढ़ें: CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

ये भी पढ़ें: 'पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है', CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व


विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola