Kaun Banega Crorepati 18: अब रिटायर होना चाहता हूं... 25 साल बाद KBC को अलविदा कहेंगे अमिताभ बच्चन?

Updated:
विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

KBC में कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ की कहानियां अमिताभ बच्चन को अंदर तक इमोशनल कर रही हैं. बिग बी ने बताया कि इन किस्सों के बीच शो होस्ट करना अब उनके लिए आसान नहीं रहा और उन्होंने रिटायर होने की इच्छा भी जताई है.

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 18: अमिताभ बच्चन और ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का रिश्ता करीब 25 साल पुराना है. शो शुरू हुआ तो बिग बी इसका चेहरा बने और आज भी 'केबीसी 18' की कमान उन्हीं के हाथ में है. लेकिन अब अमिताभ बच्चन ने अपने एक ब्लॉग में ऐसी बात लिख दी है, जिसने फैंस को चौंका दिया है. उन्होंने कहा है कि वह अब रिटायर होना चाहते हैं. बिग बी ने ऐसा क्यों कहा और क्या वह सच में केबीसी छोड़ने वाले हैं? आइए समझते हैं पूरा मामला.

विज्ञापन

कंटेस्टेंट्स की कहानियों ने बिग बी को कर दिया इमोशनल

अमिताभ बच्चन, फोटो- इंस्टाग्राम
अमिताभ बच्चन, फोटो- इंस्टाग्राम

दरअसल, केबीसी में हर रोज सिर्फ सवाल और जवाब नहीं होते. शो में आने वाले कई कंटेस्टेंट्स अपनी जिंदगी की मुश्किलें भी अमिताभ बच्चन के साथ शेयर करते हैं. कई बार उनकी कहानियां इतनी इमोशनल होती हैं कि बिग बी खुद भी भावुक हो जाते हैं.

अपने ब्लॉग में अमिताभ ने इसी बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि कुछ कंटेस्टेंट्स की निजी जिंदगी की कहानियां इतनी गंभीर होती हैं कि उन्हें सुनकर अपनी भावनाओं को संभालना और फिर शो को होस्ट करना उनके लिए मुश्किल हो जाता है.

उन्होंने इसे ‘दिल तोड़ देने वाला अनुभव’ बताया है.

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: जया बच्चन के गुस्से और डांट से कैसे बचते हैं अमिताभ बच्चन? 'KBC 18' के मंच पर खोला घर का सीक्रेट

बिग बी बोले- ‘अब मैं रिटायर होना चाहता हूं’

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, “मैं अब रिटायर होना चाहता हूं.” बिग बी की ये बात सामने आते ही फैंस के बीच सवाल उठने लगा कि क्या अब KBC से उनका सफर खत्म होने वाला है?

हालांकि, अमिताभ ने कहीं भी ये नहीं कहा कि वह तुरंत शो छोड़ रहे हैं. उन्होंने बस बताया कि कंटेस्टेंट्स की दर्दभरी कहानियां सुनकर उनके लिए शो होस्ट करना कई बार काफी मुश्किल हो जाता है.

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan भी छूटे पीछे, KBC होस्ट से कई गुना ज्यादा फीस लेता है यह भारतीय एक्टर, नाम जानकर उड़ जाएंगे होश

2000 से KBC के साथ हैं अमिताभ

Image

अमिताभ बच्चन साल 2000 में शुरू हुए KBC के पहले सीजन से ही शो का हिस्सा हैं. सिर्फ तीसरे सीजन (2007) में उन्होंने शो होस्ट नहीं किया था और उस सीजन की कमान शाहरुख खान ने संभाली थी.

इसके बाद अमिताभ लगातार KBC के साथ जुड़े रहे. यही वजह है कि अगर कभी बिग बी KBC को अलविदा कहते हैं, तो फैंस के लिए ये किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola