कौन हैं Bigg Boss 20 कंटेस्टेंट और मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी? जानिए 'कैप्टन कूल' एमएस धोनी संग क्या है इनका कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन

रीति तिवारी का एमएस धोनी संग कनेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस' में अपने तेवर और सिंगिंग को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रीति का एमएस धोनी से क्या खास कनेक्शन है और धोनी के बेस्ट फ्रेंड व बिजनेसमैन अरुण पांडे उनके क्या लगते हैं? जानिए इस दिलचस्प रिश्ते की पूरी कहानी.

विज्ञापन

Bigg Boss 20 Contestent Rhiti Tiwari Relation with M.S. Dhoni: भोजपुरी स्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों ‘बिग बॉस’ के घर में एंट्री के कारण काफी चर्चे में है. रीति, मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं. शो में वह अपने गाने के हुनर को लेकर पॉपुलर हो रही हैं. बिग बॉस के नए प्रोमो में वह मैरी कॉम से  लड़ते हुए भी नजर आ रही हैं. शो में उनके पहुंचते ही उनके परिवार के दूसरे सदस्यों को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है.

विज्ञापन

इसी कड़ी में उनके सगे मामा अरुण पांडे का नाम सामने आया है, जिनका क्रिकेट और बिजनेस की दुनिया से गहरा रिश्ता रहा है. आइये जानते है, रीति महेंद्र सिंह धोनी के परिवार से कैसे ताल्लुक रखती हैं. 

धोनी के साथ है खास रिश्ता

अरुण पांडे का सबसे चर्चित कनेक्शन पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी से रहा है. अरुण लंबे समय तक धोनी के बिजनेस पार्टनर और मैनेजर रहे. 2010 के आसपास, जब धोनी का एक स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला था, तब कई बड़ी कंपनियां उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहती थीं. लेकिन धोनी ने अपने दोस्त अरुण पांडे और उनकी कंपनी रीति स्पोर्ट्स पर भरोसा जताया.

रीति तिवारी का एमएस धोनी संग कनेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
रीति तिवारी का एमएस धोनी संग कनेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

इतना ही नहीं रानी तिवारी अरुण पांडे की बहन है, और इस हिसाब से धोनी रीति के मामा हुए. धोनी रानी तिवारी के एक म्यूजिक एल्बम में भी दिख चुके है.

भांजी के नाम पर रखी कंपनी का नाम

अरुण पांडे ‘रीति स्पोर्ट्स’ के फाउंडर हैं. खास बात यह है कि उन्होंने अपनी कंपनी का नाम अपनी भांजी रीति तिवारी के नाम पर रखा था. यह स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी आगे चलकर भारतीय खेल जगत में एक जाना-पहचाना नाम बनी. कंपनी ने कई बड़े खिलाड़ियों के प्रोफेशनल और कमर्शियल कामों को संभाला.

View on Instagram

यह भी पढ़ें: Big Boss 20: सोशल मीडिया से पहले के ‘Viral’ स्टार थे काजी तौकीर, Millennials से पूछिए कैसे एक वोट के लिए लोग पैसे खर्च करते थे

धोनी के ब्रांड को बनाने में निभाई अहम भूमिका

अरुण पांडे ने धोनी के नाम को एक बड़े ब्रांड के तौर पर स्थापित करने के लिए कई बिजनेस वेंचर से जुड़े काम किए. इनमें ‘स्पोर्ट्सफिट’ भी शामिल था. इसके अलावा वह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के को-प्रोड्यूसर भी रहे हैं. इस फिल्म ने धोनी की लोकप्रियता को क्रिकेट से आगे आम दर्शकों तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई.

 यह भी पढ़ें: मैरी कॉम से भिड़ीं मनोज तिवारी की बेटी, बोली- बकवास नहीं सुनूंगी... Video में देखें क्यों हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola