कभी अभिषेक, तो अब काजी,” हर बार क्यों याद आते हैं शालीन भनोट? बिग बॉस 20 के इस कंटेस्टेंट से कंपैरिजन पर तोड़ी चुप्पी

Updated:
विज्ञापन

शालीन भनोट, फोटो इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिग बॉस 20 में सिंगर काजी तौकीर के ड्रामेटिक अंदाज ने दर्शकों को शालीन भनोट की याद दिला दी है. सोशल मीडिया पर लगातार हो रही तुलना पर अब खुद शालीन भनोट भड़क उठे हैं और बोले - 'हर सीजन में मेरा नाम क्यों घसीटते हो, मैं एक ही हूं.

विज्ञापन

Actor Shalin Bhanot on Qazi Taukeer Bigg Boss 20: टीवी एक्टर शालीन भनोट का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह यह कहते नजर आ रहे हैं कि 'बिग बॉस' के हर सीजन में उनकी तुलना बाकी कंटेस्टेंट्स से क्यों की जाती है? दरअसल, हाल ही में उनकी तुलना सिंगर काजी तौकीर से की गई.

विज्ञापन

इस पर रिएक्ट करते हुए शालीन ने कहा कि वह सिर्फ एक ही हैं, फिर हर बार उनकी तुलना अलग-अलग कंटेस्टेंट्स से क्यों होती है? कभी काजी, कभी अभिषेक, तो कभी हर्षद! अब यह सीजन 20 आ चुका है, लेकिन यह तुलना अभी भी जारी है. आखिरकार शालीन ने खुद सामने आकर इस कंपैरिजन पर अपना रिएक्शन दिया.

हर सीजन में क्यों होती है शालीन से तुलना?

शालीन भनोट ने बिग बॉस 16 में हिस्सा लिया था. उस सीजन में उनका नाम कई विवादों और चर्चाओं से जुड़ा रहा. खासकर एमसी स्टैन के साथ उनकी तीखी बहस ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं और एक्ट्रेस टीना दत्ता के साथ रिलेशनशिप को लेकर. अब बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और युंग डीएसए के बीच हुई बहस को देखने के बाद दर्शकों को शालीन की याद आ गई. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने काजी को इस सीजन का ‘शालीन’ कहना शुरू कर दिया.

View on Instagram

इस तुलना पर शालीन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी बात रखी. उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि जब भी बिग बॉस का नया सीजन शुरू होता है, किसी न किसी कंटेस्टेंट के साथ उनका नाम जोड़ दिया जाता है. शालीन ने कहा कि उन्होंने सिर्फ सीजन 16 में हिस्सा लिया था, लेकिन इसके बावजूद हर नए सीजन में उनकी किसी न किसी से तुलना होने लगती है.

‘मैं एक ही हूं’, शालीन ने जताई नाराजगी

शालीन ने अपनी प्रतिक्रिया में बताया कि सीजन 18 में भी लोग उनकी चर्चा कर रहे थे और सीजन 19 में भी उनका नाम किसी दूसरे कंटेस्टेंट से जोड़ा गया था. अब बिग बॉस 20 में काजी के साथ उनकी तुलना हो रही है. उन्होंने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ऐसा क्यों होता है, यह उन्हें खुद समझ नहीं आता.

शालीन भनोट, फोटो इंस्टाग्राम
शालीन भनोट, फोटो इंस्टाग्राम

शालीन ने आगे साफ शब्दों में कहा कि वह अपनी अलग पहचान रखते हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, “मैं एक ही हूं,  कृपया मेरी तुलना करना बंद करें.” उनका यह बयान सामने आने के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा शुरू हो गई है.

काजी के किस अंदाज ने दिलाई शालीन की याद?

बिग बॉस 20 के शुरुआती एपिसोड में काजी का व्यवहार काफी ध्यान खींच रहा है. युंग डीएसए के साथ उनकी बहस ने खासतौर पर दर्शकों का ध्यान खींचा.

बहस के दौरान काजी ने अपने पिता को बातचीत में न लाने की बात कही, फिर यंग ने क्लियर किया कि, वह अपने पिता की बात कर रहे हैं, ना कि उनके पिता, जिसके बाद मामला और गर्म हो गया. यही आक्रामक और ड्रामेटिक अंदाज दर्शकों को शालीन की याद दिला रहा है.

आई ऍम ए रॉकस्टार बेबी, वाले उनके अंदाज को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. उनके इसी बेबाक और बड़े व्यक्तित्व वाले अंदाज ने दर्शकों के बीच उन्हें एक अलग पहचान दिलानी शुरू कर दी है. काजी अपने बारे में खुलकर बात करने को लेकर भी चर्चा में हैं. लाइव फीड से सामने आए कुछ वीडियो में वह अपनी उपलब्धियों और निजी जिंदगी से जुड़ी बातें करते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 X Review (2nd Episode) : किसी को समझ नहीं आ रहे कंटेस्टेंट्स, तो किसी ने कहा 'टाइम वेस्ट'... जानिये यह सीजन देखने लायक है या नहीं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola