बिहार के रंग में रंगीं तमन्ना भाटिया, छठ की आस्था में हुईं लीन, बोली- छठी मैया से जुड़ाव महसूस किया

Updated:
विज्ञापन

तमन्ना भाटिया, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के छठ को सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन में ग्रैंड स्केल पर दिखाया गया. इसमें साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को बिहारी लुक में स्पॉट किया. जिसमें उन्होंने नाक तक सिंदूर लगा रखा था. अब एक्ट्रेस ने इस सीक्वेंस को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया.

विज्ञापन

Tamannaah Bhatia Bihar Chhath: तमन्ना भाटिया का नाम भले ही साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों से जुड़ा हो, लेकिन इन दिनों वह बिहार की एक ऐसी परंपरा से जुड़ने को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी आस्था और भव्यता देशभर में अलग पहचान रखती है. फिल्म 'द वन' में तमन्ना ने बिहारी परंपरा अपनाते हुए साड़ी पहनी और नाक तक पीला सिंदूर लगाया. इस खास सीन को पर्दे पर उतारने से पहले उन्होंने सिर्फ एक्टिंग की तैयारी नहीं की, बल्कि छठ पूजा और उससे जुड़ी परंपराओं को करीब से समझने की कोशिश भी की.

विज्ञापन

बिहार के छठ पूजा को लेकर क्या बोली तम्मना भाटिया

छठ पूजा सीक्वेंस को लेकर तमन्ना भाटिया ने कहा, ''मेरे मन में हमेशा से ही छठ पूजा को लेकर गहरी श्रद्धा रही है. गाने की शूटिंग शुरू करने से पहले मैंने इस पूजा की परंपराओं और इसके महत्व को समझने के लिए समय निकाला. मैंने जाना कि बिहार और खासकर पटना में छठ पूजा किस तरह की जाती है. सच कहूं तो इसकी शक्ति और आस्था को जानकर मैं हैरान रह गई. ‘छठी मैया’ के साथ जो जुड़ाव मैंने महसूस किया, उसे शब्दों में बयां करना मेरे लिए मुश्किल है. मुझे उनके साथ एक गहरा कनेक्शन महसूस हुआ. छठ पूजा द वन का एक बेहद अहम हिस्सा है और मैं इस परंपरा को इतने खास तरीके से एक्सपीरियंस करने से बेहतर और कुछ नहीं चाहती थी.''

तमन्ना भाटिया, फोटो- इंस्टाग्राम
तमन्ना भाटिया, फोटो- इंस्टाग्राम

द वन का टीजर में दिखी थी रहस्यमयी ताकत

द वन का टीजर रिलीज हो चुका है. 1 मिनट 56 सेकंड के टीजर की शुरुआत ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के एक ऐसे किरदार से होती है, जिसका कनेक्शन एक रहस्यमयी जंगल से जुड़ा हुआ है. इस जंगल से उसका रिश्ता सिर्फ आज का नहीं, बल्कि वहां के पुराने इतिहास से जुड़ा है. माना जाता है कि यह जगह किसी दैवीय शक्ति की हिफाजत में है, लेकिन अब एक अंधेरी ताकत उसके लिए बड़ा खतरा बनकर सामने आ रही है.

द वन में किस दिन थियेटर्स में होगी रिलीज

बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिवीजन, टीवीएफ और 11.11 प्रोडक्शन के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को प्रस्तुत कर रही है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आएंगे. इसकी कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है और इसका निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है. इसे शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी प्रोड्यूस कर रहे हैं. द वन 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: नाक में सिंदूर, हाथों में कांच की चूड़ियां...Tamannaah Bhatia के इस लुक में दिखा बिहारी रंग, जानें क्या है इस परंपरा का राज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन