महंगी गाड़ियां, बंगला, 16 जमीनें और लाखों के फंड्स, BDO आनंद विभूति के ठिकाने पर EOU की रेड में क्या-क्या मिला?

Updated:
विज्ञापन

BDO आनंद कुमार विभूति

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

EOU Raid Bihar: बिहार में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में बीडीओ आनंद कुमार विभूति के 5 ठिकानों पर ईओयू की टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान बंगला-गाड़ी, जमीन, फंड्स समेत कई कागजात जब्त किए गए.

विज्ञापन

EOU Raid Bihar: बिहार में ईओयू की टीम ने एक और भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की. दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के बीडीओ आनंद कुमार विभूति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने का मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूर्वी चंपारण समेत 5 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. इस दौरान कई सारे कागजात खंगाले गए.

विज्ञापन

छापेमारी में क्या-क्या हुआ बरामद?

जानकारी के मुताबिक, ईओयू की छापेमारी में 16 जमीनें, चार महंगी गाड़ियां, लाखों का आलीशान बंगला और म्यूचुअल फंड में करीब 70 लाख रुपये के निवेश के कागजात जब्त किए गए. इसके अलावा इंश्योरेंस कंपनियों में हर साल 1.50 लाख रुपये प्रीमियम भुगतान और सोने-चांदी की खरीद से जुड़े कागजात भी मिले. बीडीओ और उनके परिजनों के नाम पर 16 अलग-अलग बैंक खातों की भी जानकारी सामने आई.

बैंक लॉकर की भी जानकारी आई सामने

बताया जा रहा है कि जिन बैंक खातों की जानकारी मिली उसे ईओयू ने फ्रीज कराने की कार्रवाई की. साथ ही मंगलवार को ईओयू की छापेमारी में एक बैंक लॉकर की भी जानकारी मिली है, लेकिन उसकी तलाशी अभी नहीं हो पाई है. ईओयू की माने तो, अब तक छापेमारी के दौरान जितनी भी संपत्ति के खुलासे हुए हैं, उसमें बढ़ोतरी की संभावना है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

8 सदस्यीय टीम ने की छापेमारी

बीडीओ आनंद कुमार विभूति के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर ईओयू की आठ सदस्यीय टीम ने छापेमारी की थी. इसके नेतृत्व डीएसपी मिथिलेश कुमार जायसवाल कर रहे थे. दरभंगा के बहादुरपुर थाना इलाके के सैदनगर-जनकपुरी स्थित बीडीओ के किराए के आवास पर सुबह करीब आठ बजे छापेमारी हुई. उस समय आनंद कुमार विभूति घर पर मौजूद नहीं थे लेकिन उनकी पत्नी मौजूद थीं.

बीडीओ की पत्नी की मौजूदगी में हुई छापेमारी

पत्नी की मौजूदगी में हुई तलाशी के दौरान संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, कार्ड, बैंक खातों के कागजात और जेवरात की खरीद संबंधी रसीदें सहित कई दस्तावेज मिले. ईओयू की टीम ने बीडीओ से उपस्थित होने के लिए भी कहा था लेकिन उन्होंने व्यस्तता का हवाला दिया. इसके बाद उनके सरकारी कार्यालय की भी जांच की गई. पूर्वी चंपारण के चिरैया स्थित पैतृक आवास पर उनके छोटे भाई राजीव कुमार उर्फ रामबाबू समेत परिवार के सदस्यों से पूछताछ हुई. आनंद कुमार विभूति करीब 12 सालों से प्रशासनिक सेवा में हैं.

Also Read: बिहार के 25 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, IMD की एडवाइजरी जारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन