बिहार के 25 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, IMD की एडवाइजरी जारी
बिहार में बारिश (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम इन दिनों सामान्य बना हुआ है. इस बीच मौसम विभाग ने आज 25 जिलों में अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है. बिगड़े मौसम के दौरान लोगों से सावधान रहने की भी अपील की गई है.
Bihar Rain Alert: बिहार के अलग-अलग जिलों में इन दिनों बाढ़ से तबाही का मंजर दिख रहा है. इस बीच लोगों की परेशानी अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग की माने तो, आज 25 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इनमें से कुछ जिलों में ऑरेंज जबकि कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जबकि सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय, पटना, नालंदा, नवादा, गयाजी, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

तेज हवा के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग ने जिन जिलों में चेतावनी जारी की है, उन जिलों में बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई है. इसके बाद 10 सितंबर को भी कुछ इसी तरह का मौसम बना रहेगा. कई जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. लेकिन इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने की भी अपील की गई है.
बिहार में फिर होगी मॉनसून की वापसी
10 सितंबर के बाद कुछ दिनों तक लोगों को उमस वाली गर्मी थोड़ा ज्यादा परेशान कर सकती है. लेकिन राज्य में मॉनसून की वापसी की संभावना भी जताई गई है. मौसम विभाग की माने तो, 15 सितंबर के बाद बिहार में अच्छी बारिश हो सकती है. खासकर सीमांचल के जिलों में ज्यादा असर देखा जाएगा. मॉनसून की सक्रियता अक्टूबर के पहले सप्ताह तक बने रहने की संभावना जताई गई है.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बिहार में बाढ़ को लेकर स्थिति गंभीर
फिलहाल, बिहार में अच्छी बारिश नहीं होने के बावजूद कई जिलों में बाढ़ से स्थिति गंभीर हो गई है. कई इलाकों और कई लोगों के घरों में पानी घुस जाने की वजह से लोगों को मजबूरी में अपना घर छोड़ना पड़ रहा है. लेकिन इस परिस्थिति में प्रशासन भी पूरी तरह से एक्टिव दिख रहा. लोगों के लिए राहत-बचाव कार्य किए जाने की बात कही जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए