Drishyam 3 Trailer: वर्दी कोई भी हो, परिवार पर आया तो विजय सलगांवकर कुछ भी करेगा... रिलीज हुआ 'दृश्यम 3' का माइंड-ब्लोइंग ट्रेलर
दृश्यम 3 का ट्रेलर, फोटो- यूट्यूब
दृश्यम 3 का मच अवेटेड ट्रेलर आ गया है, जिसमें विजय सलगांवकर का अतीत एक बार फिर सामने खड़ा है. इस बार पुलिस सिर्फ शक पर नहीं, बल्कि पक्के सबूतों के साथ परिवार को घेरने आई है.
Drishyam: The Conclusion Trailer: एक केस, एक फैमिली और एक जेल... 2 अक्टूबर की तारीख पास आते ही विजय सलगांवकर का अतीत एक बार फिर उसका पीछा करते हुए दरवाजे पर आ खड़ा हुआ है. बॉलीवुड की चर्चित सस्पेंस-थ्रिलर फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म 'दृश्यम 3' का ऑफिशियल ट्रेलर आउट हो चुका है. 2 मिनट 49 सेकंड का यह ट्रेलर शुरुआत से लेकर आखिरी सेकंड तक सांसें थाम देने वाले सस्पेंस से भरा हुआ है. इस बार पुलिस सिर्फ पुराने शक के आधार पर नहीं, बल्कि पक्के सबूतों और नई तकनीकों के साथ सलगांवकर परिवार को घेरने निकली है, जहां एक तरफ बदला है और दूसरी तरफ अपने परिवार को बचाने की आखिरी जंग.
Drishyam 3 Trailer Highlights: क्या-क्या हुआ ट्रेलर में?
ट्रेलर की शुरुआत एक सवाल से होती है कि "अगर विजय की कहानी का सीक्वल लिखना हो, तो विजय इस बार क्या करेगा?" इसके बाद सीधे पुलिस की नई रणनीति दिखती है. तबू (मीरा देशमुख) इस बार इंसाफ नहीं, सीधे 'बदला' चाहती हैं. लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब एस.पी. क्राइम ब्रांच के रूप में जयदीप अहलावत की एंट्री होती है. जयदीप लाइ-डिटेक्टर मशीन से विजय और उसके परिवार का पॉलीग्राफ टेस्ट करते दिखते हैं और विजय की धड़कनों को नापते हैं.
ट्रेलर में दिखाया गया है कि पुलिस इस बार पूरे सबूतों के साथ आई है ताकि पूरे परिवार को जेल की सलाखों के पीछे धकेला जा सके. लेकिन ट्रेलर के एंड में अजय देवगन का वो सीन रोंगटे खड़े कर देता है, जहां वे कड़क आवाज में कहते हैं,
"आदमी अपने परिवार के लिए हर कदम पर टूटता है... लेकिन जब तक कोई परिवार को थ्रेटन न करे.वरना परिवार को घसीटना तो दूर, एक आम आदमी क्या कर सकता है आप सोच भी नहीं सकते, चाहे सामने किसी भी वर्दी वाला क्यों न हो."
यहां देखें पूरा ट्रेलर-
ये भी पढ़ें: 7 साल पुराना राज खुलेगा या विजय सालगांवकर चलेगा आखिरी दांव? इस दिन थियेटर्स में देखने जाएं दृश्यम: द कन्क्लूजन
Drishyam 3 Trailer Review: कैसा लगा ट्रेलर?
- क्या बहुत सही है: ट्रेलर की सबसे बड़ी ताकत इसका बैकग्राउंड स्कोर और जयदीप अहलावत की एंट्री है. जयदीप का स्क्रीन प्रेजेंस और उनकी भारी आवाज पुलिस वाले रोल में एकदम कड़क लग रही है. अजय देवगन का आखिरी डायलॉग और उनकी आंखों का इंटेंस एक्सप्रेशन सीधे दिल में उतरता है. सस्पेंस का मीटर एकदम हाई सेट किया गया है.
- क्या थोड़ा मिसिंग लगा: 'दृश्यम 2' में जिस तरह से सस्पेंस का सस्पेंशन बिल्ड किया गया था, उसके मुकाबले इस ट्रेलर में थोड़ा सा सस्पेंस पहले ही रिवील कर दिया गया है (जैसे पॉलीग्राफ टेस्ट वाला सीन). इसके अलावा, थोड़े और नए क्लूज दिखाए जा सकते थे ताकि थ्योरीज बनाने में दर्शकों को और मजाा आता.
ये भी पढ़ें: अजय देवगन के पास कितनी है संपत्ति? फिल्मों के अलावा इन बिजनेस से भी करते हैं कमाई, जानें नेट वर्थ
कौन-कौन हैं इस बार फिल्म में?
- अजय देवगन - विजय सलगांवकर के आइकॉनिक रोल में.
- तबू - पूर्व आईजी मीरा देशमुख (जो अपने बेटे का बदला लेने आई हैं).
- जयदीप अहलावत - एस.पी. क्राइम ब्रांच (जो विजय का केस री-ओपन करके सच उगलवाएंगे).
- श्रिया सरन - विजय की पत्नी (नंदिनी).
- इशिता दत्ता - विजय की बड़ी बेटी (अंजू).
- अक्षय खन्ना - (पुराने आईजी केस की कड़ियों को जोड़ने वाले रोल में).
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए