अजय देवगन के पास कितनी है संपत्ति? फिल्मों के अलावा इन बिजनेस से भी करते हैं कमाई, जानें नेट वर्थ
अजय देवगन, फोटो- इंस्टाग्राम
Ajay Devgn Net Worth: अजय देवगन ने अपने 30 साल से ज्यादा के करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है.एक्टिंग के अलावा वह प्रोडक्शन, VFX और मल्टीप्लेक्स बिजनेस से भी जुड़े हुए हैं. आइए आपको उनकी नेट वर्थ बताते हैं.
Ajay Devgn Net Worth: अजय देवगन सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन भी हैं. उन्होंने साल 1991 में डायरेक्टर कुकू कोहली की फिल्म ‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने ‘सिंघम’, ‘तान्हाजी’, ‘गोलमाल’, ‘दृश्यम’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. 30 साल से ज्यादा लंबे फिल्मी सफर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.
Ajay Devgn Net Worth: फिल्मों से करोड़ों की कमाई
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट में अजय देवगन की कुल संपत्ति करीब 427 करोड़ रुपये बताई गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए करीब 60 करोड़ रुपये से 120 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज करते हैं. अजय ने फिल्म ‘रेड 2’ के लिए करीब 75 करोड़ रुपये की फीस ली थी. वहीं ‘शैतान’ और ‘दृश्यम 2’ के लिए उनकी फीस करीब 60 करोड़ रुपये बताई गई थी. फिल्म ‘धमाल 4’ में अजय को करीब 40 करोड़ रुपये मिलने की चर्चा थी. हालांकि फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने बताया था कि अजय ने इंद्र कुमार के निर्देशन वाली इस फिल्म के लिए अपनी एक्टिंग फीस कम कर दी थी.
Ajay Devgn Luxurious Properties: मुंबई से लंदन तक आलीशान घर
अजय देवगन के पास मुंबई में आलीशान बंगला ‘शिवशक्ति’ है, जिसकी कीमत करीब 60 करोड़ रुपये बताई जाती है. 590 स्क्वायर यार्ड में फैले इस बंगले में बड़े-बड़े बालकनी एरिया, शानदार जिम, खूबसूरत बैकयार्ड और कई लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं. इसके अलावा फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, उनके पास लंदन में भी एक मेंशन है, जिसकी कीमत करीब 54 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा एक्टर के पास मुंबई में कई कमर्शियल प्रॉपर्टीज होने की भी खबरें हैं.
View on Instagram
Ajay Devgn Business: प्रोडक्शन हाउस, VFX कंपनी और मल्टीप्लेक्स का कारोबार
साल 2000 में उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस देवगन फिल्म्स शुरू किया था. इस प्रोडक्शन कंपनी ने कई फिल्मों को सपोर्ट किया है, जिनमें ‘बोल बच्चन’, ‘रनवे 34’, ‘भोला’, ‘तान्हाजी’, ‘सिंघम रिटर्न्स’ जैसी फिल्में शामिल हैं. साल 2015 में अजय ने अपने बच्चों न्यासा और युग के नाम पर वीएफएक्स स्टूडियो शुरू किया, जिसका नाम NY VFXWAALA है. इसके अलावा अजय, देवगन सिनेक्स नाम की मल्टीप्लेक्स चेन के मालिक भी हैं. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इसके मुंबई, अहमदाबाद, गुरुग्राम और गुवाहाटी जैसे शहरों में 57 ऑपरेशनल स्क्रीन हैं.
Ajay Devgn Car Collection: करोड़ों की लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन
अजय देवगन को लग्जरी कारों का भी काफी शौक है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके कार कलेक्शन में कई महंगी गाड़ियां शामिल हैं. उनकी कारों में मर्सिडीज-मेबैक GLS600-करीब 3.3 करोड़ रुपये, मासेराती क्वाट्रोपोर्टे - करीब 1.5 करोड़ रुपये, रेंज रोवर वोग - करीब 2.4 करोड़ रुपये, रोल्स रॉयस कलिनन - करीब 6.95 करोड़ रुपये शामिल हैं.
Ajay Devgn Upcoming Movies: आने वाली फिल्मों की लिस्ट
अजय देवगनकी फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसके बाद वह ‘दृश्यम 3’ में नजर आएंगे, जिसकी रिलीज डेट 2 अक्टूबर 2026 तय की गई है. इसके अलावा अजय देवगन के पास ‘गोलमाल 5’ और ‘चौहान’ जैसी फिल्में भी लाइनअप में हैं.
View on Instagram
ये भी पढ़ें: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ हुई पास या फेल? फर्स्ट शो के बाद सामने आए ऐसे रिएक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









