अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ हुई पास या फेल? फर्स्ट शो के बाद सामने आए ऐसे रिएक्शन

Updated:
विज्ञापन
धमाल 4 की टीम, फोटो- इंस्टाग्राम

धमाल 4 की टीम, फोटो- इंस्टाग्राम

धमाल 4 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. पुरानी स्टारकास्ट की वापसी के बावजूद, कुछ को कॉमेडी फीकी लगी. जानें क्या है जनता की राय.

विज्ञापन

Dhamaal 4: 'धमाल 4' ने आखिरकार सिनेमाघरों में आज (10 जुलाई) दस्तक दे दी है. अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की पुरानी टीम एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने पहुंची है. रिलीज के साथ ही एक्स पर दर्शकों के शुरुआती रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. जहां कुछ लोगों ने फिल्म की कॉमेडी, एडवेंचर और पुरानी स्टारकास्ट की वापसी को खूब पसंद किया, वहीं कुछ दर्शकों को फिल्म के जोक्स और कहानी में पहले जैसा दम नजर नहीं आया.

Dhamaal 4 X Review: दर्शकों ने दिए ऐसे रिएक्शन

फिल्म देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “धमाल 4 का फाइनल रिव्यू: जो फिल्म का मेन लीड है, वह साइड एक्टर जैसा नजर आ रहा है और जो साइड एक्टर हैं, वही मेन लीड की तरह दिख रहे हैं. जिसकी कॉमिक टाइमिंग अच्छी है, उसे कम स्क्रीन टाइम मिला है. वहीं जिसकी कॉमिक टाइमिंग आजकल बहुत खराब है, उसे ज्यादा स्क्रीन टाइम दिया गया है. फिल्म में फिजिकल कॉमेडी करने की कोशिश की गई है, लेकिन वह बुरी तरह से फेल हो गई. जोक्स इतने कमजोर हैं कि हंसी नहीं आती. अजय देवगन भाई साहब, एक बार फिर अपनी ही फिल्म में साइड रोल? आप इससे बेहतर के हकदार हैं और आपके फैंस भी बेहतर के हकदार हैं.”

एक यूजर ने लिखा, “धमाल 4 देख ली! बहुत मजा आया. इसका क्रेज़ी, एक्शन-कॉमेडी-एडवेंचर वाला अंदाज बहुत पसंद आया! यह अपनी तरह की अनोखी फिल्म है. इसमें समुद्र में ड्रामा-कॉमेडी, खजाने की खोज, इमोशनल ड्रामा और कई उतार-चढ़ाव हैं; यह सब मिलकर एक मजेदार रोलरकोस्टर राइड जैसा अनुभव देते हैं. हमने हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर, कार का पीछा करने वाले सीन और दूसरे जबरदस्त ड्रामे तो देखे हैं. लेकिन तूफानी समुद्र से गुजरते हुए खूबसूरत जगहों, अनोखे द्वीपों और गहरी गुफाओं में खजाने की खोज वाला रोमांच कहां देखा है? जब हम हॉलीवुड की ऐसी फिल्में देखते हैं तो हमें वे बहुत पसंद आती हैं, है ना?”

ये भी पढ़ें: अजय देवगन की 'धमाल 4' पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई, सामने आया बॉक्स ऑफिस अनुमान


विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola