Gunmaaster G9 Teaser OUT: 'आवारापन 2' के बाद फिर छाए इमरान हाशमी, रोमांस के साथ दिखा जबरदस्त एक्शन
गनमास्टर G9 टीजर, फोटो - इंस्टाग्राम
इमरान हाशमी की अगली फिल्म 'गनमास्टर G9' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है. टीजर में इमरान का रोमांटिक अंदाज के साथ जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिल रहा है. वहीं, हिमेश रेशमिया के संगीत ने फैंस को उनके पुराने दौर की याद दिला दी.
इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म 'आवारापन 2' की सफलता का आनंद ले रहे हैं. इसी बीच उनकी अगली फिल्म 'गनमास्टर G9' का टीजर रिलीज कर दिया गया है. आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया देशमुख, अपारशक्ति खुराना और नए कलाकार अभिषेक सिंह नजर आएंगे. फिल्म का टीजर रोमांस, एक्शन और ड्रामा से भरपूर है.
प्यार के लिए किसी भी हद तक जाएंगे इमरान
करीब 1 मिनट 22 सेकंड के टीजर में इमरान हाशमी का किरदार अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार नजर आता है. वह प्यार, जिंदगी और मौत को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर करते दिखते हैं. टीजर में इमरान एक महिला के साथ रोमांटिक पल बिताते भी नजर आते हैं, लेकिन अभी उस महिला का चेहरा नहीं दिखाया गया है. हालांकि, कहानी सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं है. टीजर में अचानक एक्शन का तड़का देखने को मिलता है. इमरान कई जबरदस्त फाइट सीन करते दिखाई देते हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में प्यार के साथ-साथ दुश्मनी और खतरा भी देखने को मिलेगा.
View on Instagram
हिमेश रेशमिया के संगीत ने दिलाई पुराने दौर की याद
फिल्म के टीजर में हिमेश रेशमिया के संगीत की भी झलक सुनाई देती है. बैकग्राउंड में उनके गाने 'अफसाना' की आवाज सुनाई देती है, जिसने इमरान हाशमी के पुराने फैंस को 2000 के दशक की याद दिला दी. इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की जोड़ी पहले भी कई सुपरहिट गाने दे चुकी है. 'आशिक बनाया आपने', 'आप की कशिश' और 'झलक दिखला जा' जैसे गाने आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. ऐसे में दोनों की दोबारा साथ वापसी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं.
टीजर पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन
'गनमास्टर G9' का टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इमरान हाशमी की जमकर चर्चा हो रही है. फैंस को उनका रोमांटिक और एक्शन अवतार पसंद आ रहा है. वहीं, हिमेश रेशमिया के संगीत ने भी लोगों का ध्यान खींचा है. इमरान की हालिया फिल्म 'आवारापन 2' को मिल रही सफलता के बाद अब 'गनमास्टर G9' से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं. फिल्म में इमरान एक बार फिर अपने पुराने रोमांटिक अंदाज के साथ दमदार एक्शन करते दिखाई देंगे.
View on Instagram
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'गनमास्टर G9' 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है. फिल्म में इमरान हाशमी, जेनेलिया देशमुख, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक सिंह, स्नेहिल मेहरा और इनायत वर्मा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर ने किया है.
ये भी पढ़ें: Emraan Hashmi: 'आवारापन 2' की बंपर कमाई के बीच Ranchi पहुंचे इमरान हाशमी, सड़कों पर मची अफरा-तफरी की जानें वजह
ये भी पढ़ें: इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर G9’ का धांसू टीजर होगा रिलीज? यश की ‘टॉक्सिक’ से जुड़ा अपडेट, जानें पूरी बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए