एक तरफ गोविंदा-सुनीता का तलाक, दूसरी तरफ बेटे यशवर्धन करेंगे जेमी लीवर संग शादी, वायरल खबर का सच आया सामने
गोविंदा यशवर्धन आहूजा और जेमी लीवर, फोटो- इंस्टाग्राम
Jamie Lever Marrying Yashvardan Ahuja: एक तरफ गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. इसी बीच एक्टर के बेटे यशवर्धन आहूजा को लेकर खबरें सामने आ रही हैं कि वह जेमी लीवर संग शादी रचाने वाले हैं. इस वायरल खबर का सच क्या है, आइए जानते हैं.
Jamie Lever Marrying Yashvardan Ahuja: दीपिका पादुकोण से लेकर जैकलीन फर्नाडीज तक कई सेलेब्स फेक AI-जेनरेटेड वीडियोज का शिकार हो चुके हैं. ऐसे फर्जी वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर अफवाहों और कन्फ्यूजन को बढ़ावा देते हैं. अब जॉनी लीवर की बेटी जैमी लीवर की फेक AI वीडियोज वायरल हुए, जिनमें दावा किया जा रहा था कि वह, गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन आहूजा से शादी करने वाली हैं. हालांकि, जैमी ने इन रूमर्स पर फुलस्टॉप लगा दिया.
Will Jamie Lever Marry Govinda son Yashvardhan Ahuja: क्या गोविंदा के बेटे संग शादी करेगी जैमी लिवर
इंस्टाग्राम पर जैमी लीवर ने एक वीडियो शेयर कर इस पूरे मामले पर बात की. उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्हें ये AI-जेनरेटेड वीडियोज काफी फनी लगे थे. जैमी ने कहा, ''मुझे पता है कि काफी लोग मेरी शादी को लेकर कन्फ्यूज हैं. लोग जानना चाहते हैं कि मेरी शादी हो रही है या नहीं और अगर हो रही है तो कब होगी. इसी बीच कुछ AI फेक वीडियोज बनाए गए. शुरुआत में मुझे ये काफी मजेदार लगा और मैंने भी इसे एंजॉय किया. मेरे कजिन्स और मैं एक-दूसरे को ये वीडियोज भेजकर खूब हंस रहे थे, लेकिन अब बात काफी आगे बढ़ गई है और मुझे लोगों के लगातार कॉल्स आ रहे हैं, जो मुझे शादी की बधाइयां दे रहे हैं.''
View on Instagram
Jamie Lever Stopped Receiving Real Life Proposals: जैमी लिवर के पास रियल लाइफ प्रपोजल आने हुए बंद
उन्होंने आगे कहा, ''ये सारे वीडियोज और इनके साथ दी जा रही जानकारी पूरी तरह फेक है. अब इससे थोड़ी दिक्कत होने लगी है, क्योंकि मुझे लोग कॉल करके शादी की बधाई दे रहे हैं और जो रियल मैरिज प्रपोजल्स मेरे पास आ रहे थे, वो भी अब बंद हो गए हैं... तो प्लीज ऐसा मत करो.''
Jamie Lever Requests Removal Of Fake AI Wedding Videos: जैमी लीवर ने फेक AI वेडिंग वीडियोज हटाने की अपील की
उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं पता कि ये अफवाह किसने शुरू की, लेकिन लोगों ने जो AI वीडियोज बनाए हैं, वो काफी क्रिएटिव हैं. मुझे दुल्हन के लुक में, वेडिंग आउटफिट में दिखाया गया है, लेकिन अब आपको काफी व्यूज मिल गए हैं, है ना? तो अब आप इन वीडियोज को हटा सकते हैं.'' एक्ट्रेस बोली- ''जिस शख्स के साथ मेरी शादी की खबरें फैलाई जा रही हैं, वो मेरे छोटे भाई हैं और हम दोनों एक फिल्म में साथ काम भी कर रहे हैं. वो मेरे भाई हैं और मुझसे काफी छोटे हैं. इसलिए प्लीज इस तरह के बेवजह वीडियोज मत बनाइए.''
View on Instagram
Govinda And Sunita Ahuja Divorce: गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक ने मचाई सनसनी
इधर यशवर्धन आहूजा की शादी की न्यूज वायरल हो रही है, उधर पापा गोविंदाऔर मम्मी सुनीता आहूजा की तलाक की न्यूज ट्रेंड में है. यही नहीं एक्टर का कोमल रानी स्वर्णकार संग दूसरी शादी की न्यूज ने भी तहलका मचा दिया. दरअसल सुनीता ने राखी सावंत संग बातचीत में कहा कि वह शादी करने के फिराक में थे, इसलिए कोर्ट में जाकर तलाक की दायर याचिका वापस ले लिया. हालांकि गोविंदा ने इन रूमर्स को बेबुनियाद कहा.
View on Instagram
ये भी पढ़ें: गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में फिर आया ट्विस्ट, Instagram पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए