नेपाल-असम में बाढ़ की तबाही के बीच सिंगर Vishal Mishra का बड़ा फैसला, उठाया यह दिल छू लेने वाला कदम
विशाल मिश्रा ओन नेपाल फ्लड, फोटो- इंस्टाग्राम
असम और नेपाल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सिंगर विशाल मिश्रा करेंगे दो स्पेशल कॉन्सर्ट; टिकटों से होने वाला 100% रेवेन्यू जाएगा रिलीफ फंड में.
Vishal Mishra on Nepal and Assam Flood: सिंगर विशाल मिश्रा ने नेपाल और असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने ऐलान किया है कि वह नेपाल और असम में एक-एक कॉन्सर्ट करेंगे और इस कॉन्सर्ट से होने वाली पूरी कमाई बाढ़ राहत कार्यों के लिए दान की जाएगी. विशाल ने कहा कि कमाई का एक-एक पैसा प्रभावित लोगों की मदद में लगाया जाएगा.
Vishal Mishra on Nepal Floods: विशाल नेपाल के लिए कॉन्सर्ट करेंगे
विशाल ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर इस फैसले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नेपाल और असम में बाढ़ के कारण बने हालात देखकर उनका दिल काफी दुखी है. ऐसे मुश्किल समय में वह अपनी तरफ से लोगों की मदद करना चाहते हैं.
सिंगर ने अपनी पोस्ट में लिखा, "वहां जो हो रहा है उसे देखकर मेरा दिल भारी है, इसलिए मैंने एक फैसला किया है। मैं #नेपाल और #असम में एक-एक कॉन्सर्ट करूंगा. इससे मिलने वाला हर पैसा बाढ़ राहत और प्रभावित लोगों की मदद में जाएगा। मैं आपको वचन देता हूं. जल्द ही घोषणा करूंगा."
">Stay strong #Nepal 🇳🇵 & #Assam ! Will do whatever I can ! Har Har Mahadev 🙏🏽 pic.twitter.com/vtwdy2MhY5
— Vishal Mishra (@VishalMMishra) August 29, 2026
पोस्ट के कैप्शन में विशाल ने लोगों से मजबूत बने रहने की अपील की. उन्होंने लिखा, "मजबूत बने रहें, मैं व्यक्तिगत रूप से जो कुछ भी कर सकता हूं, करूंगा, हर हर महादेव."
Vishal's Industry Friend Praised Him: इंडस्ट्री के दोस्तों ने की तारीफ
विशाल मिश्रा के इस फैसले की उनके इंडस्ट्री के दोस्तों और साथियों ने भी तारीफ की. एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने उनके कदम को "काबिले तारीफ" बताया. वहीं, सेलिना जेटली ने रेड हार्ट इमोजी के जरिए अपना समर्थन जताया.
About Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ से बिगड़े हालात
विशाल का यह ऐलान ऐसे समय में आया है जब नेपाल में बाढ़, लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण हालात बेहद खराब हैं. कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं. भूस्खलन के कारण बनी दो झीलों ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है. इनसे आगे और तबाही और लोगों के विस्थापित होने का खतरा बना हुआ है.
26 अगस्त को तिब्बत सीमा के पास नेपाल के पहाड़ी इलाके में अचानक आई फ्लैश फ्लड ने बड़े स्तर पर तबाही मचाई. इसके बाद कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ। अब तक 600 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है, जबकि 2,426 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें 517 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

ऐसे मुश्किल समय में विशाल मिश्रा का राहत कार्यों के लिए अपने कॉन्सर्ट की पूरी कमाई दान करने का फैसला लोगों के लिए मदद की एक नई उम्मीद लेकर आया है. सिंगर ने यह भी साफ किया है कि वह जल्द ही इन कॉन्सर्ट की तारीख और बाकी जानकारी शेयर करेंगे.
यह भी पढ़ें: Nepal Flood: अपनों की तलाश में 300+ लोग, सोनू सूद-मनीषा कोइराला ने बढ़ाया मदद का हाथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए