'मां टूट जाएगी...':'लॉक अप 2' में बोलीं श्रेया कालरा, कजिन को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

लॉक अप 2' में अपना सीक्रेट खोला श्रेया कालरा ने, कजिन को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा फोटो इंस्टाग्राम
लॉक अप 2' के 27वें एपिसोड में श्रेया कालरा का एक ऐसा राज सामने आया जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया. आकांक्षा चौधरी द्वारा सीक्रेट के लिए चुने जाने पर श्रेया ने खुलासा किया कि कैसे 13 साल की उम्र में उनके ही कजिन ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था. जानिए क्यों श्रेया सालों तक इस सच को अपनी मां से छिपाती रहीं.
Shreya Kalra Lock Upp 2: लॉक अप: सच या सजा के हालिया एपिसोड में कंटेस्टेन्ट्स अपनी जिंदगी के कई राज खोलते नजर आए. इसी एपिसोड में एक टास्क के दौरान जब आकांक्षा चौधरी ने श्रेया कालरा को सीक्रेट शेयर करने के लिए चुना, तो ना चाहते हुए भी श्रेया को अपना एक सीक्रेट लोगो को बताना पड़ा. उन्होंने कजिन कीवर्ड के साथ अपना राज सबके सामने रखा.
What Was Shreya Kalra Secret: क्या था श्रेया कालरा का सीक्रेट
कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस श्रेया कालरा रियलिटी शो 'लॉक अप' सीजन 2 की सबसे दमदार कंटेस्टेंट्स में से एक हैं. शो में अब तक उनके तीनों सीक्रेट सामने नहीं आए थे. लेकिन 27वें एपिसोड में यह बदल गया और उन्हें अपना सीक्रेट लोगो को बताना पड़ा. श्रेया ने कहा कि वह अपने राज छिपाकर रखना चाहती थीं. इसकी वजह यह नहीं थी कि वह सिर्फ फिनाले में पहुंचना चाहती थीं, बल्कि उन्हें पूरा भरोसा था कि वह फिनाले तक पहुंच सकती हैं. उन्होंने शो के लिए बहुत कुछ किया है. श्रेया ने आकांक्षा से भी अनुरोध किया था कि वह उनके राज सामने न लाएं, क्योंकि उन्हें डर था कि इससे उनके परिवार में भी कई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं.
श्रेया ने बताया कि, मेरा एक कजिन है, उसने मेरे साथ गलत व्यवहार किया, उस वक्त मैं बस 13 साल की थी. मेरे परिवार में इस बारे में किसी को नहीं पता है. सिर्फ ऋषभ जयसवाल (Boyfriend) इस बात को जानते हैं.
मैं अपनी नानी के घर जाती थी, जहां हम हॉल में सोते थे, और उस समय मुझे पता भी नहीं था कि क्या हो रहा है. वह मुझे पकड़ता था, मुझे कोई सहानुभूति नहीं चाहिए. मैं खुद को विक्टिम की तरह पेश करने वाली इंसान नहीं हूं. मैं नहीं चाहती कि बाहर जाने पर लोग मेरे लिए सहानुभूति दिखाएं. बस मैं नहीं चाहती कि मेरी मां को यह पता चले, क्योंकि जिस लड़के ने मेरे साथ ऐसा किया था, उसकी मां गुजर गई थीं और मेरी मां ने लगभग तीन साल तक उसकी देखभाल की थी. नवंबर में मेरे सगे भाई की शादी हो रही है, और उसकी पिछली सगाई इसलिए टूट गई थी क्योंकि मैं इस इंडस्ट्री में हूं और कुछ विवाद हुए थे. इसलिए, मैं नहीं चाहती थी कि यह बात बाहर आए. उसकी शादी हो रही है, और उसके पास खुश रहने का मौका है, और मुझे लगता है कि मैं इसे फिर से बर्बाद कर दूंगी.
">Shreya, you're the strongest, and we're with you no matter what ❤️🩹 You're a winner in real life too 💫
— Harry (@Our_Harry001) July 28, 2026
STAY STRONG SHERYA KALRA #SheryaKalra #Lockupp2 pic.twitter.com/kys9tB1FiR
I went to His Wedding Too: मैं अपने परिवार के साथ उसी चचेरे भाई की शादी में गई थी: श्रेया
श्रेया ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, “मुझे इस बात का दुख है कि मैं हमेशा दूसरों से कहती हूं कि अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए, लेकिन खुद अपने साथ हुई बात किसी को नहीं बता सकी. इतना कुछ सहने के बाद भी मैं अपने परिवार के साथ उसी चचेरे भाई की शादी में गई थी. मैं अपनी मां को अच्छी तरह जानती हूं। वह मेरी तरह मजबूत नहीं हैं. अगर उन्हें इन सब बातों के बारे में पता चलेगा, तो वह पूरी तरह टूट जाएंगी और मैं ऐसा नहीं चाहती.”
इस दौरान वहां मौजूद कई अन्य कैदियों ने श्रेया को समझाया और उसका हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा कि फिलहाल उसे दूसरों की चिंता करने के बजाय खुद का ख्याल रखना चाहिए. पामला सेरेना, शिवांगी जोशी और आकांक्षा चमोला ने भी उससे बात की और उसे परेशान न होने की सलाह दी.
About Shreya Kalra: श्रेया कालरा के बारे में
श्रेया कालरा एक भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर, एक्ट्रेस और रियलिटी टीवी स्टार हैं. वह मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं. उन्हें 2020 में एमटीवी रोडीज रेवोल्यूशन में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शामिल होने के बाद पहचान मिली। इसके बाद वह अपने डांस वीडियो, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट के साथ सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो गई.
यह भी पढ़ें: 'मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते...', श्रेया कालरा ने राम कपूर पर लगाया बिना मर्जी Kiss करने का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










