Bigg Boss 20 Promo: उदिति ने आसिफ को कहा ‘बदतमीज’, काजी ने लूटी महफिल, जानें बिग बॉस ने नॉमिनेशन को लेकर क्या कहा

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस के नए प्रोमो, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिग बॉस के नए प्रोमो में एंटरटेनमेंट का डबल डोज. एक तरफ काजी तौकीर की फनी इंग्लिश ने घरवालों को लोटपोट किया, तो दूसरी तरफ उदिति सिंह और आसिफ के बीच हुई भयंकर लड़ाई. लेकिन सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब बिग बॉस ने पूरा नॉमिनेशन टास्क ही रद्द कर दिया! जानिए घर में आखिर क्या हुआ.

विज्ञापन

Bigg Boss 20 Promo Day 8: 'बिग बॉस’ के  घर में हर दिन रिश्तों, बहस और मनोरंजन का नया रंग देखने को मिलता है. शो के नए प्रोमो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां एक तरफ काजी तौकीर ने अपनी मजेदार बातों से घरवालों का खूब मनोरंजन किया, वहीं दूसरी ओर  उदिति सिंह और आसिफ के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इसके बाद नॉमिनेशन प्रक्रिया में भी ऐसा ट्विस्ट आया, जिसने सभी कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया.

विज्ञापन

काजी तौकीर ने अपने अंदाज से जीता दिल

नए प्रोमो की शुरुआत काजी तौकीर के मजेदार अंदाज से होती है. वह घर के कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते और उन्हें हंसाते नजर आते हैं. कभी वह आसिफ को किस करते हैं तो कभी डंबल उठाकर अपनी फिटनेस दिखाने लगते हैं। डंबल उठाते हुए काजी कहते हैं कि इससे उन्हें सांस की कोई परेशानी नहीं होगी.

">

इसके बाद काजी अपने खास अंदाज में कहते हैं, “Even if there is a crocodile, I will go brush the teeth inside…” उनकी इस अतरंगी बात पर कनिका कहती हैं, “काजी यार, too good.” काजी यहीं नहीं रुकते और अंग्रेजी में एक और लाइन बोलते हैं, “Weep for nothing, but die for something.” उनकी इस बात पर मैरी कॉम मजेदार अंदाज में कहती हैं, “इंग्लिश नहीं!” इस पूरे पल ने घर का माहौल काफी हल्का और मजेदार बना दिया.

उदिति और आसिफ के बीच हुई तीखी बहस

प्रोमो में इसके बाद उदिति सिंह और आसिफ के बीच बहस देखने को मिलती है. उदिति, आसिफ पर तंज कसते हुए कहती हैं कि जब दोनों के बीच कोई इक्वेशन ही नहीं है तो वह उनके पास आकर इतनी जोर से ताली क्यों बजाते हैं.

इस पर आसिफ जवाब देते हैं, “ताली एक हाथ से बजती है या दो?” आसिफ की इस बात के बाद दोनों के बीच बहस और बढ़ जाती है. उदिति  उन्हें दूरी बनाए रखने की सलाह देती हैं और कहती हैं

“आपको मेरे मुंह लगने की जरूरत नहीं है, आप स्विमिंग करें.”

उडिती की इस बात पर आसिफ तुरंत जवाब देते हैं कि वह स्विमिंग की बात न करें. हालांकि  उदिति  भी पीछे हटने के मूड में नहीं दिखतीं. इसके बाद वह आसिफ को “बदतमीज” तक कह देती हैं. दोनों की इस नोकझोंक ने आने वाले एपिसोड को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: कम वोटों से उदिति की छिनी एक लाइफ, पापा का नाम लेकर बिलखीं मनोज तिवारी की बेटी, गुल्लू ने कनिका को किया प्रपोज

नॉमिनेशन टास्क में आम्रपाली ने अर्शिफा को किया नॉमिनेट

प्रोमो में इसके बाद घर के अंदर नॉमिनेशन प्रक्रिया की झलक देखने को मिलती है. इस दौरान कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे का नाम लेकर उन्हें एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट करते नजर आते हैं. भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अर्शिफा खान को नॉमिनेट करती हैं. अर्शिफा को नॉमिनेट करने की वजह बताते हुए अम्रपाली उनके 'सुपीरियॉरिटी कॉम्प्लेक्स' का जिक्र करती हैं.

बिग बॉस के नए प्रोमो, फोटो- इंस्टाग्राम
बिग बॉस के नए प्रोमो, फोटो- इंस्टाग्राम

वहीं लव प्रीत भी नॉमिनेशन प्रक्रिया में हिस्सा लेते हुए माही को एलिमिनेशन के लिए चुनते हैं. नॉमिनेशन के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच अलग-अलग मुद्दों को लेकर मतभेद देखने को मिलते हैं और घर का माहौल भी काफी गंभीर हो जाता है.

बिग बॉस ने रद्द कर दी पूरी नॉमिनेशन प्रक्रिया

नॉमिनेशन टास्क के बीच सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है, जब बिग बॉस पूरी प्रक्रिया को ही 'नल एंड वॉइड' यानी रद्द घोषित कर देते हैं. बिग बॉस के इस फैसले से घर के सभी कंटेस्टेंट्स हैरान रह जाते हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नॉमिनेशन को लेकर बिग बॉस आगे क्या फैसला लेते हैं और इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए किन कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आता है.

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे के 'टिक-टॉक प्लेटफार्म' ताने पर फूट-फूटकर रोईं अरिशफा खान, बोलीं- ''शर्म करो मेरा घर चलता है उससे..."

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola