Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Live: सलमान का वार, एविक्शन की तलवार और घर में महा-बवाल... 'बिग बॉस 20' के 7वें दिन का पूरा हाल यहां

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस 20 एपिसोड 7 लाइव, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिग बॉस 20 में आज सीजन के पहले एविक्शन की बारी है. चार सदस्यों पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है, वहीं अर्शिफा-आम्रपाली के झगड़े और गुल्लू-कनिका के रोमांटिक डांस के बीच सलमान खान कंटेस्टेंट्स के गेम की क्लास लगाते दिखेंगे.

विज्ञापन

स्काउट से पूछा गेम का हाल, बनवाई अपनी स्क्वाड

इसके बाद सलमान खान ने गेमर स्काउट से सीधा सवाल किया कि क्या उन्हें अब गेम खेलने की खुजली नहीं हो रही है? इस पर बात आगे बढ़ाते हुए सलमान ने उन्हें घर के अंदर अपनी एक टीम यानी स्क्वाड चुनने को कहा. स्काउट ने अपनी टीम तैयार करते हुए सबसे पहले काजी को चुना. इसके बाद उन्होंने माही को अपनी स्क्वाड में लिया, ताकि स्क्वाड का सारा काम टाइम पर पूरा हो सके. तीसरे नंबर पर उन्होंने खुद को रखा और चौथे नंबर के लिए कनिका मान को चुना. स्काउट ने कनिका को लेने की वजह बताते हुए कहा कि वह अपने अंदाज से दूसरों को डिस्ट्रैक्ट करने का काम करेंगी.

स्काउट ने टीम मेंबर्स को दिए निकनेम

स्क्वाड बनने के बाद सलमान ने स्काउट से अपनी टीम के सभी सदस्यों को एक-एक नाम देने के लिए कहा. स्काउट ने बिना देर किए काजी को 'काजी द घोड़ा' का नाम दिया. वहीं कनिका मान को उन्होंने 'बेबो' का टैग दिया और माही को बड़े आदर के साथ 'माही जी' कहकर बुलाया.

काजी के 194 अवतार पर सलमान ने ली चुटकी

काजी तौकीर पर सिर्फ आसिफ ही नहीं, बल्कि सलमान खान ने भी कमेंट किया. सलमान ने काजी का मजाक बनाते हुए कहा कि इनके कुल 194 रूप हैं. एक रॉकस्टार वाला रूप है, एक कंटेस्टेंट वाला और बाकी के जो 192 अवतार बचे हैं, उन्हें देखने के लिए तो बिग बॉस का टाइम ही कम पड़ जाएगा.

सलमान की इस बात पर घरवाले हंस पड़े.

आसिफ का 'गजब बेइज्जती' वाला रोस्ट सेशन

एपिसोड में आगे सलमान खान ने आसिफ से उनका हालचाल पूछा. आसिफ के ठीक कहने पर सलमान ने याद दिलाया कि दर्शक उनका पुराना 'गजब बेइज्जती' वाला अंदाज काफी मिस कर रहे हैं. इसके बाद सलमान ने मंच पर एक माइक लगवा दिया और आसिफ से कहा कि वह सामने आएं और जिस कंटेस्टेंट की जितनी बेइज्जती करनी है, खुलकर करें.

काजी और अमन पर साधा सीधा निशाना

माइक संभालते ही आसिफ ने सबसे पहले काजी तौकीर को लपेटे में लिया. आसिफ ने तंज कसते हुए कहा कि काजी घर में किसी को बोलने का मौका ही नहीं देते, हद तो यह है कि वह बिग बॉस तक को बोलने नहीं देते. इसके बाद उनके निशाने पर आए अमन गांधी. अमन की क्लास लगाते हुए आसिफ ने दो टूक कहा कि वह गेम में कुछ खास नहीं कर रहे, बस पूरे दिन यहां-वहां सिर्फ मक्खन लगाने का काम करते हैं.

आम्रपाली के 'लॉजिक' पर सलमान ने कराया टास्क

एपिसोड के दौरान सलमान खान ने आम्रपाली दुबे की उस बात को याद दिलाया, जो उन्होंने काजी तौकीर से कही थी. आम्रपाली का कहना था कि जो दर्शक पैसे देकर आते हैं, उन्हें जल्दी गुस्सा आ जाता है. इस पर सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा कि यहाँ बिग बॉस में भी कोई फ्री में नहीं देख रहा है, लोग कलर्स का बिल या जियो-हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेकर शो देख रहे हैं. इसके बाद सलमान ने इसी तर्क पर एक टास्क शुरू कराया और आम्रपाली को पोडियम पर बुलाया, जहां 'प्यार' और 'गुस्सा' के दो इमोजी रखे थे. आम्रपाली को बताना था कि कौन सा सदस्य जनता के लिए 'पैसा वसूल' है और किसे देखकर दर्शकों को गुस्सा आ रहा होगा.

किसको मिला आम्रपाली से 'प्यार'?

आम्रपाली ने सदस्यों को उनके बर्ताव के हिसाब से जज किया. सबसे पहले उन्होंने स्काउट को 'प्यार' का टैग दिया और कहा कि वह पूरी तरह अनफिल्टर्ड हैं, इसलिए लोग उन्हें पसंद करते हैं. इसके बाद यंग और आसिफ को भी जनता का प्यार मिलने की बात कही. आसिफ के लिए उन्होंने कहा कि वह घर के अंदर और बाहर दोनों जगह चहेते हैं. रोहित को लेकर आम्रपाली ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें किचन में प्याज काटते देखकर ही प्यार आ जाता है. इसके अलावा गुल्लू, लव कटारिया और मैरी कॉम को भी आम्रपाली ने जनता का पसंदीदा और 'पैसा वसूल' बताया.

घरवालों की इन हरकतों पर दिया 'गुस्सा'

दूसरी तरफ आम्रपाली ने कई कंटेस्टेंट्स को 'गुस्सा वसूल' वाली कैटेगरी में डाला. माही को गुस्सा इमोजी देते हुए उन्होंने कहा कि वह पूरे घर में सिर्फ आर्डर देती रहती हैं, जो बाहर दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा होगा. उदिति के बहुत शांत रहने पर, अरशिफा पर, और अमन गांधी के बोरिंग लगने पर उन्होंने गुस्सा वाला टैग दिया. काजी और ईशा को भी उन्होंने कम बोलने की वजह से इसी लिस्ट में रखा. कनिका मान को लेकर आम्रपाली ने कहा कि उनका हर समय इतराना और बलखाना काफी इरिटेट करता है. रीति के लिए पहले उन्होंने प्यार चुना, लेकिन यह कहने पर कि वह बायस्ड हैं, सलमान के टोकने पर आम्रपाली ने उन्हें गुस्से का इमोजी दिया और खुलकर खेलने की सलाह दी.

खुद के नाम पर फंसा पेंच, माही ने निकाला बदला

टास्क के अंत में जब खुद आम्रपाली का नाम आया, तो वह अपने लिए कोई फैसला नहीं ले पाईं. इस पर सलमान खान ने तुरंत ट्विस्ट लाते हुए माही को पोडियम पर बुला लिया. माही ने बिना किसी झिझक के आम्रपाली की फोटो पर 'गुस्सा' वाला इमोजी चिपका दिया और आम्रपाली के दिए टैग का सीधा हिसाब बराबर कर लिया.

रविवार के वार पर आते ही सलमान ने डराया

रविवार के 'वीकेंड का वार' की शुरुआत होते ही सलमान खान ने घर के नॉमिनेटेड सदस्यों की धड़कनें तेज कर दीं. स्टेज संभालते ही सलमान ने चारों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को रियलिटी चेक दिया और साफ लफ्जों में चेताया कि जनता का फैसला किसके हक में गया है, यह तो बस कुछ ही पलों में साफ हो जाएगा.

'कनिका, आप पर सबसे ज्यादा खतरा है'

एविक्शन के भारी तनाव के बीच सलमान खान ने सीधे तौर पर कनिका मान को टारगेट करते हुए टेंशन और ज्यादा बढ़ा दी. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कनिका, इस समय आप पर सबसे ज्यादा खतरा मंडरा रहा है. सलमान की यह बात सुनते ही घर के बाकी सदस्यों के बीच भी भारी सस्पेंस पैदा हो गया.

Bigg Boss Episode 7: शनिवार के हंगामे के बाद आज बिग बॉस 20 के घर में असली फैसले की घड़ी आ गई है. चार नॉमिनेटेड सदस्यों के सिर पर इस सीजन के पहले एविक्शन की तलवार लटक रही है और आज किसी एक का सफर हमेशा के लिए खत्म होना तय है. वहीं दूसरी तरफ, अर्शिफा खान और आम्रपाली दुबे के बीच जबरदस्त तू-तू मैं-मैं देखने को मिलेगी, जिसने घर का माहौल गरमा दिया है. इस तनातनी के बीच गुल्लू और कनिका मान का एक रोमांटिक डांस भी देखने को मिलेगा, जो माहौल को थोड़ा हल्का करेगा. उधर स्टेज पर सलमान खान का डबल अंदाज दिखेगा... गलतियां करने वालों की वो जमकर क्लास लगाएंगे, तो वहीं मजेदार गेम्स से घरवालों के साथ मस्ती भी करेंगे. आज रात किसका पत्ता कटेगा और कौन सेफ होगा? हर ताजा अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola