Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: सलमान खान के वार से बचना होगा मुश्किल, वीकेंड का वार में किस-किस का खुलेगा कच्चा-चिट्ठा?

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस 20 एपिसोड 6 लाइव, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिग बॉस 20 के सातवें एपिसोड में वीकेंड का वार के साथ घर का माहौल और गरम होने वाला है. सलमान खान जहां कंटेस्टेंट्स के गेम की क्लास लगाते दिखेंगे, वहीं घरवालों के बीच भी एक-दूसरे पर भड़ास निकालने और पोल खोलने का सिलसिला देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

आसिफ और अमन के बीच गंदा क्लेश, एक-दूसरे को बोला 'जाहिल'

'बिग बॉस 20' के घर में लड़ाइयों का लेवल अब काफी पर्सनल होता जा रहा है. घर में आसिफ खान और अमन गांधी के बीच किसी बात को लेकर जोरदार बहस छिड़ गई, जो देखते ही देखते भयंकर तू-तू मैं-मैं में बदल गई. गुस्से में दोनों का पारा इस कदर चढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे को सरेआम 'जाहिल' कह डाला. इस पर आसिफ ने तंज कसते हुए कहा, "जाकर पहले अपना मुंह देख!" आसिफ की यह बात सुनते ही अमन ने भी अपना आपा खो दिया और गाली देते हुए पलटवार किया, "मुंह की बात तो तू मत कर साले!" बात को गाली-गलौज तक पहुंचता देख पास खड़ी माही विज तुरंत बीच में आईं और उन्होंने किसी तरह अमन को चुप कराकर शांत करने की कोशिश की.

'एक्सपायर्ड चाट मसाला' बोलकर फिर भिड़े दोनों कंटेस्टेंट्स

माही विज के समझाने के बाद भी मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा था. झगड़े की आग में घी डालते हुए अमन गांधी ने आसिफ खान पर एक और पर्सनल कमेंट ठोक दिया और उन्हें सरेआम 'एक्सपायर्ड चाट मसाला' कह दिया. यह सुनते ही आसिफ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह दोबारा अमन की तरफ लपके. इसके बाद दोनों कंटेस्टेंट्स घर के बीचों-बीच एक बार फिर एक-दूसरे से बुरी तरह भिड़ते हुए नजर आए.

घर की ड्यूटी पर फिर भिड़े युंग और कनिका, जमकर हुई तू-तू मैं-मैं

'बिग बॉस' के घर में कैप्टन युंग और कनिका मान के बीच की तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है. वॉशरूम विवाद के बाद अब दोनों के बीच घर की ड्यूटी को लेकर एक बार फिर तीखी बहस छिड़ गई. जब युंग ने काम को लेकर टोका, तो कनिका भड़कते हुए बोलीं, "मुझे ब्लेम मत करो और बार-बार मत टोको, मैंने तुमसे पहले ही सारे नियम पढ़ लिए थे." इस पर युंग ने साफ कहा कि यह उनका काम है. बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में युंग ने कह दिया, "सोना है तो अपने घर जाकर सो! मुझे क्या बोल रही हो, सीधे बिग बॉस से बोलो. मैं इज्जत से बात कर रहा हूं, तमीज में रहो... तू मुझे खाना नहीं दे रही है!"

'डायलॉगबाजी' पर भड़के कैप्टन, बोले- 'स्क्रिप्ट पढ़कर सो जा'

युंग की बातों को सुनकर कनिका ने ताना मारते हुए कहा, "तू बस ऐसे ही फालतू की डायलॉगबाजी करता रह!" इस पर पलटवार करते हुए युंग ने तीखा कमेंट किया, "तेरे को जो स्क्रिप्ट दी गई है, उसे पढ़कर सो जा." इसके बाद युंग ने अपनी कैप्टेंसी का रौब दिखाते हुए साफ शब्दों में कहा, "तू बोल रही है कि मुझे मत बोलो... अरे, मैं नहीं बोलूंगा तो कौन बोलेगा, बिग बॉस बोलेंगे? मुझे यहां कैप्टन बनाया गया है, इसलिए बोल रहा हूं. जिसे जो भी बोलना है वो सीधा मुंह पर बोले, और जिसे दिक्कत है वो जाकर सीधे बिग बॉस से शिकायत करे!" इस जोरदार बहस ने एक बार फिर घर का माहौल गरमा दिया है.

सलमान के रडार पर कौन आएगा? आखिर किन मुद्दों पर लगेगी क्लास?

View on Instagram

Bigg Boss Episode 6: बिग बॉस 20 के घर में असली खेल अब शुरू हुआ है. एक तरफ मासूम आसिफ हैं, जो काजी पर आंख बंद करके भरोसा जता रहे हैं और पूरे घर के सामने उनकी ढाल बने खड़े हैं. दूसरी तरफ वही काजी हैं, जो बिग बॉस के कैमरे के सामने आसिफ के इसी भोलेपन का खुलेआम मजाक उड़ा रहे हैं.

आज 6वें दिन देखने लायक होगा कि क्या आसिफ की आंखों से भरोसे की ये पट्टी उतरेगी या काजी अपनी मीठी बातों से उन्हें फिर चकमा दे जाएंगे? ऊपर से आज ‘वीकेंड का वार’ है, जहां सलमान खान कंटेस्टेंट्स के चेहरों से नकाब उतारने के लिए हंटर लेकर तैयार बैठे हैं. यानी आज रात घर में जमकर बवाल मचने वाला है... हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola