इंस्टाग्राम DM से शुरू हुई लव स्टोरी, फिर शादी तक पहुंची बात... उदिति सिंह ने बिग बॉस में खोला करण वाही संग रिश्ते का राज
उदिति सिंह और करण वाही, फोटो - इंस्टाग्राम
बिग बॉस 20 के घर में उदिति सिंह अपने एक्स बॉयफ्रेंड करण वाही को याद कर रो पड़ीं. उन्होंने अपनी लव स्टोरी, शादी के प्लान्स और ब्रेकअप के अनुभव के बारे में खुलकर बात की.
Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' की मशहूर कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस उदिति सिंह शो में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात करती नजर आईं. शो की शुरुआत से पहले ऐसी अफवाहें थीं कि उदिति अपने एक्स-बॉयफ्रेंड और जाने-माने एक्टर करण वाही के साथ इस रियलिटी शो में एंट्री करेंगी. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और उदिती ने अकेले एंट्री ली. अब लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने करण वाही के साथ अपने पुराने रिश्ते पर पहली बार बात की और भावुक हो गईं.
करण वाही की एंट्री पर क्या बोलीं उदिति?
घर के अंदर उदिति सिंह अपने साथी कंटेस्टेंट्स माही विज, काजी तौकीर और अमन गांधी के साथ बैठी हुई थीं. जब माही ने कहा कि लोगों को लग रहा था कि उदिति और करण साथ आएंगे, तो उदिति ने कहा कि अगर करण आ भी जाते तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. उदिति ने कहा:
"वह साथ भी आ जाता तो मेरे लिए किसी आम कंटेस्टेंट की तरह ही होता. यहां और भी बहुत से लोग हैं जिनसे मैं बात नहीं करती. मुझे इतना कोई चक्कर नहीं है, मैंने कब का मूव ऑन कर लिया है. बहुत वक्त हो गया है मुझे आगे बढ़े हुए."
इंस्टाग्राम डीएम से शुरू हुई थी लव स्टोरी
अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए उदिति ने बताया कि उन्होंने लंदन के एक रेस्टोरेंट को लेकर करण को इंस्टाग्राम पर मैसेज (DM) किया था. इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई. करण तीन दिनों के लिए लंदन में थे, जहां वे दोस्तों के साथ घूमने गए और बातचीत शुरू हुई. लगभग दो महीने बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया.
शादी तक पहुंच गई थी बात, फिर हुआ दर्दनाक ब्रेकअप
उदिति ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान वह भारत शिफ्ट हो गईं और एक्टर के करीब रहने के लिए नौकरी तलाशने लगीं. दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थे और शादी की योजना बना रहे थे. यह कहते-कहते उदिति की आंखों से आंसू निकल पड़े और वह रोने लगीं. यह देखकर माही विज और घर के बाकी सदस्यों ने तुरंत आगे बढ़कर उदिती को गले लगाया और उन्हें संभाला.
ये भी पढ़ें: उदिति सिंह की इन बोल्ड फोटोज से नहीं हटेगी नजरें, बैकलेस ड्रेस ने खींची लाइमलाइट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए