13 को श्री श्याम सेवा परिवार की आठवीं भजन संध्या

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झुमरीतिलैया में 13 सितंबर को श्री श्याम सेवा परिवार द्वारा आठवीं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें गायिका कनिका ग्रोवर अपनी प्रस्तुति देंगी।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: श्री श्याम सेवा परिवार, झुमरी तिलैया के तत्वावधान में आठवीं भव्य एवं अलौकिक श्याम भजन संध्या का आयोजन 13 सितंबर रविवार को होटल विराज में शाम सात बजे से प्रभु इच्छा तक किया जाएगा. आयोजन को लेकर श्याम भक्तों में उत्साह का माहौल है.भजन संध्या में बाबा श्याम का भव्य एवं अलौकिक दरबार सजाया जाएगा. इस अवसर पर अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी तथा बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा.

विज्ञापन

कार्यक्रम में स्थानीय सुप्रसिद्ध भजन गायकों के साथ मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध भजन गायिका कनिका ग्रोवर अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगी. आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बाबा श्याम के मधुर भजनों की अमृत वर्षा होगी. विशेष श्रृंगार, आकर्षक दरबार, अखंड ज्योत और छप्पन भोग भजन संध्या के प्रमुख आकर्षण रहेंगे.

श्री श्याम सेवा परिवार ने जिले के सभी श्याम प्रेमियों से सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा श्याम के भजनों का आनंद लेने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola