'जापान ऑन कैनवास-2026’ में सेक्रेड हार्ट स्कूल के 60 विद्यार्थियों ने दिखाई चित्रकारी प्रतिभा
जापान ऑन कैनवास में सेक्रेड हार्ट में मौजूद बच्चे | Prabhat Khabar Network
सेक्रेड हार्ट स्कूल झुमरीतिलैया के 60 विद्यार्थियों ने जापान ऑन कैनवास प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.
झुमरीतिलैया से सुजल भदानी की रिपोर्ट
झुमरीतिलैया (कोडरमा). सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरीतिलैया में एक्सपीरियंस जापान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता ‘जापान ऑन कैनवास-2026’ में विद्यालय के 60 चयनित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति, भावनाओं और सृजनात्मक सोच को रंगों के माध्यम से कैनवास पर उकेरा. कई बच्चों ने आकर्षक रंगों से अपनी कल्पना को आकार दिया, तो कुछ ने चित्रों के जरिए अपनी भावनाओं और विचारों को व्यक्त किया.
जैसे, किसी विद्यार्थी ने अपने चित्र में जापान के भविष्य की कल्पना को रंगों में उतारा, तो किसी अन्य ने अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम को कैनवास पर उकेरा. प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह और बेहतर प्रदर्शन करने की लगन देखते ही बनी.
विद्यालय की कला शिक्षिकाओं कुंतल जेटवा एवं अनुष्का कुमारी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
शीर्ष 30 पेंटिंग्स देशभर की कला दीर्घाओं में होंगी प्रदर्शित
प्रतियोगिता में तैयार की गयी सभी पेंटिंग्स का मूल्यांकन एक्सपीरियंस जापान की ओर से किया जायेगा. देशभर से चयनित शीर्ष 30 पेंटिंग्स को भारत की विभिन्न कला दीर्घाओं में प्रदर्शित किया जायेगा. ऐसे में प्रतियोगिता विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला प्रतिभा पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रही है.
ये भी पढ़ें: आंधी में बिजली पोल पर गिरा विशाल पेड़, झुमरीतिलैया में 21 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप
60 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
प्रतियोगिता में आश्वी, अद्यन, आराध्या बरनवाल, हर्षित वर्मा, नव्या श्री, आरोही सोनकर, अयान अंसारी, समर, अनन्या, ताहा कय्यूम, दिव्यांक, अयान, मानवी, रूही झा, स्नेहा शाह, रियांशु कुमार, नित्या, प्रशांत, आकांक्षा, आयुष्मान, अर्णव, आरुषी, आराध्या, शुशांत, दिव्यांशी, आर्यन श्रीवास्तव, रिधिमा, रिद्धि, समर कुमार, अवनी सिंह, मंगल पांडेय, एमडी रिहान, अदीब अहमद, ऋषिका सिंह, दीप राज, सना परवीन, मधु कुमारी, वंदना रानी, खुशी कुमारी,
माही कुमारी, सुहानी कुमारी, पी. कियर्नस्लिन महिमा, संगम कुमारी, श्रेयांस शाह, दिव्यांशु भारती, अपराजिता सिंह, स्पर्श बिस्वास, साक्षी राज, ऋचा कुमारी, हर्षिता सोनी, संगम प्रिया, जानवी कुमारी, रिधिमा कुमारी, रामाशीष यादव, स्वीटी कुमारी, नयना हेनरी, विनिता कुमारी एवं वैष्णवी शिवप्रिया सहित 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.
प्राचार्य ने की बच्चों के प्रयास की सराहना
विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है. उन्हें सही मंच और अपनी कल्पनाओं को अभिव्यक्त करने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हम स्कूल में बच्चों को सिर्फ़ किताबी बातें ही नहीं सिखाते. कला, संगीत, खेल और बाकी रचनात्मक काम भी उनके पूरे विकास के लिए बहुत ज़रूरी हैं.
प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया. उपहार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली.
ये भी पढ़ें: भाजपा OBC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने मनोज बाजपेयी महतो, किशोर कुमार महतो ने दी बधाई
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए