Mary Kom Controversy: "मेरे जैसा कोई अचीव नहीं किया..." बिग बॉस 20 में मैरी कॉम के बयान पर मचा बवाल, टीम ने मांगी माफी
मैरी कॉम, फोटो- इंस्टाग्राम
बिग बॉस 20 में मैरी कॉम के एक बयान पर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है. काजी तौकीर से बातचीत के दौरान उन्होंने सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल का जिक्र होने पर कहा कि उनके जैसा किसी ने उपलब्धि हासिल नहीं की. वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ते बवाल के बीच मैरी कॉम की टीम ने सफाई देते हुए माफी मांगी.
सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में एक बार फिर बड़ा ड्रामा देखने को मिल रहा है. इस बार विवाद के केंद्र में कोई टीवी स्टार नहीं, बल्कि भारत की लेजेंडरी बॉक्सर और ओलंपिक मेडलिस्ट मैरी कॉम आ गई हैं. सह-कंटेस्टेंट काजी तौकीर के साथ बातचीत के दौरान मैरी कॉम द्वारा देश की अन्य महिला एथलीटों को लेकर कही गई एक बात पर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है, जिसके बाद उनकी टीम को आधिकारिक माफीनामा जारी करना पड़ा है.
"मेरे जैसा कोई नहीं" - काजी की बात काटकर बोलीं मैरी कॉम
विवाद तब शुरू हुआ जब शो के दौरान काजी तौकीर भारत का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों की तारीफ कर रहे थे. काजी ने जैसे ही सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल का नाम लेते हुए कहा, "हमारे यहाँ स्पोर्ट्स में कौन-कौन लड़की ने कमाल किया है, सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल ने बहुत अच्छा काम किया...", तभी मैरी कॉम ने उन्हें बीच में ही टोकते हुए कहा, "लेकिन मेरे जैसा कोई अचीव नहीं किया".
View on Instagram
सोशल मीडिया पर भड़के फैंस, तुलना करने पर लगाई क्लास
मैरी कॉम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया. छह बार की वर्ल्ड चैंपियन और पहली भारतीय महिला ओलंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर होने के बावजूद, दर्शकों को उनका यह अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया. नेटिजन्स का कहना था कि काजी देश की महान महिला खिलाड़ियों का सम्मान कर रहे थे, लेकिन मैरी कॉम ने अपनी तुलना करके बाकी खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धियों को नीचा दिखाने की कोशिश की.
बढ़ते बवाल के बीच टीम मैरी कॉम ने मांगी माफी
ट्रोलिंग और बढ़ते विवाद को देखते हुए मैरी कॉम के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से उनकी टीम ने एक Clarification और माफीनामा जारी किया. टीम ने सफाई देते हुए लिखा:
"अगर मैरी के शब्दों का गलत मतलब निकाला गया है तो हम माफी मांगते हैं. किसी अन्य खिलाड़ी के सफर की तुलना करने या उन्हें नीचा दिखाने की हमारी कोई मंशा नहीं थी. मैरी भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हर एथलीट का दिल से सम्मान करती हैं. हर खिलाड़ी का सफर अनोखा है, हर उपलब्धि मायने रखती है और 'Every Medal Matters'.

ये भी पढ़ें: सायरा बानो के खानदान की वो हवेली, जहां कभी सजती थीं महफिलें... आज जंग लगे तालों में कैद है पुराना इतिहास
ये भी पढ़ें: "Maine Kya Kiya?": SRK के ड्राइवर का फोन आते ही कांप गई थीं रिपोर्टर, जानिए 5 बजे सुबह की वो पूरी कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए