Bigg Boss 20: कुछ लोगों को कम खिलाया करो... नेशनल टीवी पर सलमान खान ने सरेआम आम्रपाली दुबे को किया बॉडी शेम? ऑकवर्ड हुईं एक्ट्रेस
आम्रपाली दुबे और सलमान खान, फोटो- एक्स प्लेटफॉर्म
बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में आम्रपाली दुबे मैरी कॉम की बॉन्डिंग बता रही थीं. तभी सलमान खान ने बीच में ऐसा कमेंट कर दिया कि सिचुएशन थोड़ी ऑकवर्ड हो गई. जानिए क्या हुआ था.
Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सब अपनी भड़ास निकाल रहे थे, लेकिन इसी बीच एक ऐसा मोमेंट आया जो बिना किसी चिल्लम-चिल्ली के भी पूरे एपिसोड का सबसे ऑकवर्ड सीन बन गया. आम्रपाली दुबे बड़े प्यार से मैरी कॉम के लाड-प्यार का जिक्र कर रही थीं, तभी सलमान खान ने बीच में ऐसा वन-लाइनर चिपकाया कि आम्रपाली के चेहरे के एक्सप्रेशन्स ही बदल गए. आखिर ऐसा क्या हुआ, आइए बताते हैं.
मैरी कॉम की तारीफ कर रही थीं आम्रपाली
सीन कुछ ऐसा था कि टास्क के दौरान आम्रपाली काफी प्यार से बॉक्सर मैरी कॉम की बॉन्डिंग समझा रही थीं. उन्होंने बताया कि मैरी कॉम घर में उनका कितना ख्याल रखती हैं और उन्हें अपने हाथों से खाना तक खिलाती हैं. आम्रपाली अभी अपनी बात खत्म भी नहीं कर पाई थीं कि सलमान ने बीच में ही उन्हें कट किया और मैरी कॉम से सीधा बोल पड़े, "कुछ लोगों को कम खिलाया करो."
कपड़े ठीक किए, मुस्कुराईं... पर ऑकवर्डनेस साफ दिखी
कमेंट इतना डायरेक्ट था कि आम्रपाली के चेहरे के एक्सप्रेशन्स तुरंत बदल गए. वह पूरी तरह अनकम्फर्टेबल नजर आईं. उन्होंने तुरंत अपने कपड़े सही किए, बात संभालने के लिए हल्के से मुस्कुराते हुए बोलीं, "मैंने तो खुद ही कहा था उनको..." और बात को वहीं दबाने की कोशिश की. भले ही आम्रपाली ने ग्रेसफुली सिचुएशन संभाल ली, लेकिन उनका बॉडी लैंग्वेज साफ बता रहा था कि वो इस कमेंट के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं.
हंसी-मजाक या अनकम्फर्टेबल मोमेंट?
सलमान खान का वीकेंड का वार में घरवालों की टांग खींचना और रोस्ट करना कोई नई बात नहीं है. यह उनके होस्टिंग स्टाइल का हिस्सा रहा है. लेकिन नेशनल टीवी पर किसी के खाने या वजन को लेकर ऐसी बात कहना इस बार थोड़ा अजीब लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए