बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं छोटा और प्यारा सा नाम? यहां देखें 3 अक्षरों वाले 20 मॉडर्न और मीनिंगफुल नाम

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 12 Jun 2026 6:52 PM

विज्ञापन

बेटे के लिए तीन अक्षरों वाले नाम Ai image

Baby Names: बेटे के जन्म के बाद माता-पिता के सामने सबसे खास जिम्मेदारी उसका नाम चुनने की होती है. अगर आप भी अपने लाडले के लिए छोटा, मॉडर्न और मीनिंगफुल नाम ढूंढ रहे हैं, तो यहां लड़कों के लिए तीन अक्षरों वाले कुछ बेहद खूबसूरत नाम और उनके प्यारे अर्थ बताए गए हैं.

विज्ञापन

Baby Names: घर में जब एक बेटे का जन्म होता है, तो पूरे परिवार में खुशियों की लहर दौड़ जाती है. बच्चे के आने के बाद माता-पिता के लिए सबसे पहला और सबसे जरूरी काम होता है उसका एक प्यारा सा नाम चुनना. नाम केवल एक पहचान नहीं होता, बल्कि इसका बच्चे के पर्सनालिटी पर भी गहरा असर पड़ता है. आज के समय में जब आप ध्यान देते हैं तो लोग अपने बच्चों के लिए बहुत ही लंबे या मुश्किल नामों की जगह छोटे, मॉडर्न और बोलने में आसान नाम ज्यादा पसंद करने लगे हैं. खासकर तीन अक्षरों वाले नामों की डिमांड सबसे ज्यादा है क्योंकि ये सिर्फ सुनने में बेहद प्यारे नहीं लगते हैं, बल्कि इन्हें पुकारना और याद रखना भी काफी आसान होता है. अगर आप भी अपने लाडले के लिए एक खूबसूरत, छोटा और मीनिंगफुल नाम तलाश रहे हैं, तो आपकी खोज इस आर्टिकल के साथ खत्म हो सकती है. नीचे लड़कों के लिए तीन अक्षरों वाले कुछ सबसे बेहतरीन और यूनिक नामों की लिस्ट दी गई है, जो आपके बच्चे के लिए एकदम परफेक्ट साबित हो सकते हैं.

बेटे के लिए तीन अक्षरों वाले नाम और उनके अर्थ

  • आरव – इसका अर्थ होता है शांति, सुकून या बुद्धिमान.
  • विहान – इस नाम का मतलब है सुबह की पहली किरण या एक नई शुरुआत.
  • रेयांश – इसका अर्थ है प्रकाश का हिस्सा या भगवान विष्णु का अंश.
  • अद्विक – इस यूनिक नाम का मतलब होता है अनोखा या जिसके जैसा कोई दूसरा न हो.
  • कयान – यह एक बहुत ही मॉडर्न नाम है, जिसका अर्थ होता है राजा या सितारा.
  • कबीर – इस ऐतिहासिक नाम का अर्थ होता है महान या शक्तिशाली.
  • आरुष – इसका सुंदर अर्थ है सूर्य की पहली किरण या सर्दियों की धूप.
  • दिवित – इस आधुनिक नाम का मतलब होता है अमर या खुशहाल.
  • अयांश – इसका अर्थ होता है माता-पिता का अंश या प्रकाश की किरण.
  • जैविक – इस नाम का मतलब होता है शुद्ध, जीवित या प्राकृतिक.
  • युवान – यह भगवान शिव का एक नाम है, जिसका अर्थ होता है युवा या स्वस्थ.
  • अथर्व – यह एक पवित्र नाम है, जो अथर्ववेद से जुड़ा है और इसका अर्थ ज्ञानी भी होता है.
  • भाविन – इस प्यारे नाम का मतलब होता है जीवित या भाग्यशाली.
  • दर्श – इसका सुंदर अर्थ होता है भगवान कृष्ण या जो देखने में सुंदर हो.
  • हृदान – इस दिल छू लेने वाले नाम का अर्थ होता है दिल का हिस्सा.
  • मनन – इस नाम का मतलब होता है गहरा चिंतन करना या सोचना.
  • निशिथ – इस यूनिक नाम का अर्थ होता है आधी रात या शांत रात.
  • प्रणय – इसका बहुत ही प्यारा अर्थ होता है प्रेम, स्नेह या रोमांस.
  • रुद्र – यह भगवान शिव का एक अत्यंत शक्तिशाली और पराक्रमी नाम है.
  • शौर्य – इस नाम का अर्थ होता है वीरता, साहस या बहादुरी.

ये भी पढ़ें: Baby Names: सभी के दिल में अपनी जगह बना लेंगे आपके बेटे के ये मनमोहक नाम, सुनने वाले भी तारीफ करने से नहीं हटेंगे पीछे

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola