Baby Names: सभी के दिल में अपनी जगह बना लेंगे आपके बेटे के ये मनमोहक नाम, सुनने वाले भी तारीफ करने से नहीं हटेंगे पीछे

Updated:
विज्ञापन

pic credits: pexels

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Baby Names: अगर आपके घर पर एक बेटे का जन्म हुआ है तो आप इस लिस्ट में से उसके लिए एक मनमोहक और खूबसूरत नाम चुन सकते हैं. इन सभी नामों के अर्थ भी काफी ज्यादा लुभावने हैं.

विज्ञापन

Baby Names: घर पर जब एक बेटे का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं. सभी के मन में सिर्फ एक विचार होता है कि इस बच्चे को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक बच्चे का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर हाल ही में एक बेटे ने जन्म लिया है. आज हम आपके बेटे के लिए मनमोहक नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. ये नाम सिर्फ सुनने में खूबसूरत नहीं है बल्कि इन नामों के जो अर्थ है वे भी काफी ज्यादा मनमोहक हैं. तो चलिए आपके बेटे के इन नामों पर डालते हैं एक नजर.

विज्ञापन

आपके बेटे के लिए कुछ मनमोहक नाम

  • आधार: इस नाम का अर्थ होता है आधार या फिर सूर्य की तरह चमकीला.
  • आधव: इस नाम का अर्थ होता है शासक.
  • आभरण: इस नाम का अर्थ होता है आभूषण.
  • अर्णव: इस नाम का अर्थ होता है शानदार, महासागर, समुद्र, विशाल और अंतहीन महासागर.
  • शुभम: इस नाम का अर्थ होता है विजेता, धार्मिक, शुभ या भाग्यशाली.
  • सुमित: इस नाम का अर्थ होता है अच्छा दोस्त या फिर अच्छी तरह से मापा हुआ.
  • शिवम: इस नाम का अर्थ होता है शुभ, भगवान शिव और अनुकूल.
  • रयान: इस नाम का अर्थ होता है छोटा राजा, छोटा शासक, राजसी और रियान का वंशज.
  • दिव्यांश: इस नाम का अर्थ होता है दिव्य का अंश या फिर देव अंश.
  • नितिन: इस नाम का अर्थ होता है सही मार्ग का स्वामी, नया और सत्य मार्ग का स्वामी.
  • तनिश: इस नाम का अर्थ होता है सुन्दर, रत्न, महत्वाकांक्षा और भगवान शिव.
  • रितिक: इस नाम का अर्थ होता है जीवन में सफल.
  • मयंक: इस नाम का अर्थ होता है चन्द्रमा.
  • पियूष: इस नाम का अर्थ होता है शहद या फिर दूध.
  • ओजस: इस नाम का अर्थ होता है प्रकाश से भरपूर, शारीरिक शक्ति और चमक.

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने बेटे के लिए यहां से चुनें एक मॉडर्न हिंदू नाम, अर्थ भी हैं एक से एक कमाल

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपके जिगर के टुकड़े के लिए ये हैं कुछ बेहद ही यूनिक और प्यारे नाम, देखें लिस्ट और जानें इनके अर्थ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola