M से बेटे का नाम रखना है? ये नाम हैं इतने प्यारे कि दिल आ जाएगा

Updated:
विज्ञापन

PC: हसते हुए बच्चे की फोटो (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

M Letter Baby Boy Names: बेटे के लिए M अक्षर से शुरू होने वाले ये प्यारे और आधुनिक नामों की सूची देखें. हर नाम का खास अर्थ और मतलब जानें.

विज्ञापन

M Letter Baby Boy Names: घर में बेटे के जन्म के बाद सबसे प्यारा काम होता है उसके लिए एक अच्छा नाम चुनना. माता-पिता चाहते हैं कि नाम सुनने में सुंदर हो, बोलने में आसान हो और उसका अर्थ भी खास हो. अगर आप अपने बेटे के लिए M अक्षर से शुरू होने वाला नाम (Baby Names) ढूंढ रहे हैं, तो आपके पास कई खूबसूरत विकल्प हैं. यहां पारंपरिक नामों के साथ कुछ मॉडर्न और यूनिक नाम भी दिए गए हैं.

विज्ञापन

M Letter Baby Boy Names: M से शुरू होने वाले बेटे के लिए प्यारे नाम

माधव

भगवान श्रीकृष्ण का एक प्रसिद्ध नाम माधव है. इसका अर्थ है मां लक्ष्मी के पति और ज्ञान से जुड़ा हुआ.

मयंक

मयंक का अर्थ चंद्रमा होता है. यह नाम सुनने में काफी प्यारा और शांत भाव वाला लगता है.

मिहिर

मिहिर का अर्थ सूर्य या सूर्य की किरण होता है. बेटे के लिए यह छोटा और खूबसूरत नाम हो सकता है.

मानव

मानव का अर्थ इंसान या मनुष्य होता है. यह सरल नाम अपने आप में एक सकारात्मक भाव रखता है.

मोहित

मोहित का अर्थ आकर्षित करने वाला या मन को मोह लेने वाला होता है.

मनन

मनन का मतलब किसी बात पर गहराई से विचार करना होता है. अगर आप छोटे और अर्थपूर्ण नाम की तलाश में हैं, तो यह अच्छा विकल्प है.

मनीष

मनीष का अर्थ बुद्धिमान या समझदार व्यक्ति होता है. यह पारंपरिक नाम आज भी काफी पसंद किया जाता है.

मृदुल

मृदुल का अर्थ कोमल, सौम्य और नरम स्वभाव वाला होता है. नाम में एक शांत और प्यारा एहसास आता है.

मयुख

मयुख का अर्थ किरण या प्रकाश की चमक होता है. यह थोड़ा यूनिक नाम है और सुनने में भी आकर्षक लगता है.

मानस

मानस का संबंध मन से माना जाता है. इसका अर्थ मन, विचार या मानसिक भाव से जुड़ा हुआ होता है.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

कुछ मॉडर्न और यूनिक नाम

मक्षित

मक्षित का अर्थ सम्मानित या प्रतिष्ठित माना जाता है. यह मॉडर्न सुनाई देने वाला नाम है.

मोक्ष

मोक्ष का अर्थ मुक्ति होता है. भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में इस नाम का विशेष महत्व है.

मयूर

मयूर का अर्थ मोर होता है. यह प्रकृति से जुड़ा खूबसूरत नाम है.

मुकुल

मुकुल का अर्थ कली या खिलने की शुरुआत होता है. बेटे के लिए यह प्यारा और अलग नाम हो सकता है.

मिहान

मिहान एक मॉडर्न नाम है, जिसे माता-पिता अपने बेटे के लिए पसंद कर सकते हैं. यह नाम सुनने में छोटा और आकर्षक लगता है.

नाम चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

बच्चे का नाम चुनते समय सिर्फ यह देखना जरूरी नहीं है कि नाम सुनने में अच्छा लग रहा है. उसका अर्थ, उच्चारण और परिवार के सरनेम के साथ तालमेल भी देख लें. कोशिश करें कि नाम बहुत ज्यादा मुश्किल न हो, ताकि बच्चा बड़ा होने पर उसे बोलने या लिखने में परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें: बेटी के लिए चाहिए प्यारा नाम? ‘क’ अक्षर से शुरू होने वाले ये नाम हैं बेहद खास

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola