हेयर फॉल रोकने के लिए लगा रहे हैं तरह-तरह के प्रोडक्ट्स? भृंगराज से बनाएं ये मास्क, बालों की होगी अच्छी देखभाल
बालों का झड़ना रोकने के लिए किस तरह बनाएं भृंगराज हेयर मास्क? Ai image
DIY Bhringraj Hair Mask: अगर आप भी लगातार झड़ते और कमजोर बालों से परेशान हैं, तो भृंगराज हेयर मास्क आपके काम आ सकता है. इसे घर पर बनाना बेहद आसान है और इसके लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का आसान तरीका.
DIY Bhringraj Hair Mask: आज के समय में बालों का झड़ना एक बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम बन गई है. दुनिया की एक बड़ी आबादी ऐसी है जो इस समय हेयर फॉल की प्रॉब्लम से जूझ रही है. जब बालों का झड़ना शुरू होता है, तो हमें हर तरफ अपने टूटे हुए बाल देखने को मिलते हैं. ये बाल कभी कंघी करते समय टूट जाते हैं, तो कभी शैम्पू करते समय झड़ने लगते हैं. अक्सर जब बालों का झड़ना शुरू होता है, तो इसे रोकने के लिए हम महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स और हेयर ऑयल्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. ये सभी चीजें कुछ समय के लिए तो फायदा दे सकती हैं, लेकिन कई बार इनमें मौजूद केमिकल्स और हार्मफुल इंग्रीडिएंट्स हमारे बालों को फायदे की जगह नुकसान ही पहुंचाते हैं.
अगर आप अपने झड़ते हुए बालों को रोकना चाहते हैं, लेकिन हर तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बाद भी आपको कोई फायदा नहीं हुआ है, तो आज का यह आर्टिकल आपके बहुत ही काम का होने वाला है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से भृंगराज का इस्तेमाल करके अपने कमजोर और टूटते-झड़ते बालों को एक बार फिर से घना, मजबूत और शाइनी बना सकते हैं. अगर आपको समझ में नहीं आ रहा है कि भृंगराज आपके बालों के लिए किस तरह से फायदेमंद हो सकता है, तो बता दें इसे 'केशराज' यानी कि बालों का राजा भी कहा गया है. जब आप इसका इस्तेमाल रेगुलर बेसिस पर करते हैं, तो यह आपके बेजान बालों में भी एक नई जान डाल देता है। तो चलिए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का सबसे आसान और कारगर तरीका.
भृंगराज हेयर मास्क क्यों है आपके लिए फायदेमंद?
आपको शायद मालूम न हो, लेकिन भृंगराज में विटामिन्स, आयरन, मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. जब हम इसका पेस्ट तैयार करके अपने बालों में लगाना शुरू करते हैं, तो यह डायरेक्टली हमारे स्कैल्प में पहुंचकर वहां ब्लड सर्कुलेशन को बूस्ट कर देता है. ऐसा होने से आपके बालों की जड़ों को न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं और साथ ही नए बालों के उगने में भी मदद मिलती है. भृंगराज के इस्तेमाल से सिर्फ आपका हेयर फॉल नहीं रुकता है, बल्कि यह आपके बालों को समय से पहले सफेद होने से और डैंड्रफ से भी बचाकर रखने में मदद करता है.
ये भी पढ़ें: होंठों का कालापन छिपाने के लिए बार-बार लगानी पड़ती है लिपस्टिक? घर पर बनाएं ये लिप ब्राइटनिंग बाम, खुद देखें फर्क
भृंगराज हेयर मास्क बनाने के लिए जरूरी सामान
अगर आप इस नेचुरल हेयर मास्क को घर पर बनाने की सोच रहे हैं, तो बता दें यह बहुत ही आसान है और इसके लिए आपको बहुत ही ज्यादा चीजों की जरुरत भी नहीं पड़ती है. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको सिर्फ नीचे बताई गयी चीजों की ही जरुरत पड़ने वाली है.
- भृंगराज पाउडर: 2 से 3 चम्मच या फिर अपने बालों की लंबाई के हिसाब से
- दही: 2 से 3 चम्मच, फ्रेश और गाढ़ा
- नारियल तेल या आंवला पाउडर: 1 चम्मच
अगर आपके घर के आसपास भृंगराज का ताजा पौधा मिल जाए, तो आप उसकी पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना सकते हैं. अगर पौधा न मिले, तो बाजार या ऑनलाइन मिलने वाले प्योर भृंगराज पाउडर का इस्तेमाल करें.
भृंगराज हेयर मास्क बनाने का सबसे आसान तरीका
भृंगराज हेयर मास्क को घर पर बनाना बहुत ही आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ कटोरी लें और फिर उसमें भृंगराज पाउडर डालें. अब इसमें फ्रेश दही मिलाकर एक अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लें. अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई और बेजान रहते हैं, तो इसमें एक चम्मच नारियल का तेल मिला लें. अगर आप बालों को ज्यादा काला और घना बनाना चाहते हैं, तो एक चम्मच आंवला पाउडर भी डाल सकते हैं. इन सभी चीजों को चम्मच से अच्छी तरह मिक्स कर लें ताकि कोई गुठली न रहे. आपका होममेड भृंगराज हेयर मास्क तैयार है. लगाने से पहले इसे 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें.
ये भी पढ़ें: डैंड्रफ ने कर दिया है परेशान? किचन में मौजूद इन 2 चीजों से बनाएं असरदार हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
भृंगराज हेयर मास्क लगाने का सही तरीका
अगर आप इस नेचुरल हेयर मास्क का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो इसे अपने बालों और स्कैल्प पर सही तरीके से लगाना भी आपके लिए उतना ही जरूरी हो जाता है. इस हेयर मास्क को लगाने से पहले अपने बालों को कंघी करके अच्छी तरह से सुलझा लें. आपको इस बात का ख्याल रखना होगा कि आपके बालों में कोई उलझन न रह गई हो. इसके बाद अपने बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें. अब अपनी उंगलियों या फिर ब्रश का इस्तेमाल करके इस मास्क को सबसे पहले अपने बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगा लें. इस मास्क को लगाने के बाद कम से कम 2 से 3 मिनट तक बिल्कुल हल्के हाथों से सिर की मसाज करें. ऐसा करने से यह पेस्ट बालों की जड़ों के अंदर तक अच्छे से चला जाता है. इसके बाद जो पेस्ट बच जाए, उसे अच्छी तरह से अपने पूरे बालों की लंबाई पर लगा लें. फिर अपने बालों को बांधकर इस मास्क को 30 से 45 मिनट तक के लिए बालों में लगा रहने दें.
बाल धोने का क्या है सही तरीका?
जब आपका हेयर मास्क थोड़ा सूख जाए, तो अपने बालों को सादे या फिर हल्के गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धो लें. इस बात का खास ख्याल रखें कि अपने बालों को धोते समय किसी हार्श केमिकल वाले शैंपू का इस्तेमाल तुरंत न करें. सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप पहले दिन सिर्फ पानी से बाल धोएं और अगले दिन किसी माइल्ड या हर्बल शैंपू से अपने बालों को साफ करें. अगर उसी दिन शैंपू करना मजबूरी हो, तो सल्फेट-फ्री शैंपू का ही इस्तेमाल करें.
ये भी पढ़ें: साबुन या फेसवॉश पर पैसे खर्च करने की नहीं पड़ेगी जरूरत, किचन की ये चीजें करेंगी चेहरे की गहराई से सफाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए