पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं? पानी देने से पहले जान लें ये बातें
PC: गार्डनिंग टिप्स (AI Generated)
Why Plant Leaves Turn Yellow: पौधों की पीली पत्तियों का मतलब हमेशा पानी की कमी नहीं होता. जानें क्यों पीली होती हैं पत्तियां. साथ ही जानिए सही देखभाल के तरीके.
Why Plant Leaves Turn Yellow: घर में पौधे लगाने से घर की खूबसूरती तो बढ़ती ही है, साथ ही हरियाली देखकर मन भी खुश हो जाता है. लेकिन कई बार पौधों की हरी-भरी पत्तियां अचानक पीली पड़ने लगती हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग तुरंत पौधे में पानी डाल देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो जरा रुक जाइए. पत्तियों का पीला पड़ना (Why Plant Leaves Turn Yellow) हमेशा पानी की कमी का संकेत नहीं होता. कई बार जरूरत से ज्यादा पानी भी पौधे को नुकसान पहुंचा सकता है.
पहले मिट्टी को हाथ से चेक करें
पत्तियां पीली दिखें तो सबसे पहले मिट्टी की नमी जांचें. इसके लिए उंगली को करीब एक-दो इंच मिट्टी में डालकर देखें. अगर मिट्टी अंदर तक गीली है, तो तुरंत पानी देने की जरूरत नहीं है.
वहीं, अगर मिट्टी सूखी और भुरभुरी महसूस हो रही है, तो पौधे को पानी दिया जा सकता है.सिर्फ ऊपर की मिट्टी देखकर पानी डालना सही तरीका नहीं है. कई बार ऊपर की परत सूख जाती है, लेकिन नीचे मिट्टी में पर्याप्त नमी मौजूद रहती है.

ज्यादा पानी भी हो सकता है वजह (Why Plant Leaves Turn Yellow)
पौधे को जरूरत से ज्यादा पानी देना भी पत्तियों के पीले होने की एक वजह हो सकती है. जब गमले में लगातार पानी जमा रहता है, तो जड़ों तक हवा ठीक से नहीं पहुंच पाती. इससे जड़ों पर असर पड़ सकता है और पौधे की पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं.
इसलिए हर दिन तय मात्रा में पानी डालने के बजाय मिट्टी की नमी देखकर पानी देना बेहतर रहता है. खासकर बारिश या उमस वाले मौसम में पौधे को पानी देने से पहले मिट्टी जरूर जांच लें.
गमले में पानी निकलने की जगह है या नहीं?
अगर गमले के नीचे पानी निकलने के लिए छेद नहीं है, तो अतिरिक्त पानी बाहर नहीं निकल पाएगा. इससे मिट्टी में पानी जमा रह सकता है और पौधे की जड़ों (Why Plant Leaves Turn Yellow) को परेशानी हो सकती है.
इसलिए पौधा लगाते समय ऐसे गमले का इस्तेमाल करें, जिसके नीचे ड्रेनेज होल यानी पानी बाहर निकलने की जगह मौजूद हो. अगर गमले की प्लेट में पानी जमा हो जाए, तो उसे भी खाली कर दें.
सिर्फ पानी ही नहीं, दूसरी वजहें भी हो सकती हैं
पत्तियों के पीले पड़ने के पीछे सिर्फ पानी की समस्या नहीं होती. पौधे को पर्याप्त रोशनी न मिलना, मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी या मौसम में अचानक बदलाव भी इसकी वजह हो सकता है.
कुछ पुराने पत्तों का पीला होकर गिरना पौधे की सामान्य प्रक्रिया भी हो सकती है. लेकिन अगर लगातार कई पत्तियां पीली हो रही हैं या पौधा मुरझाने लगा है, तो उसकी मिट्टी, रोशनी और गमले की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए.
पानी देने का आसान तरीका
- पौधे को पानी देते समय धीरे-धीरे पानी डालें और कोशिश करें कि मिट्टी अच्छी तरह नम हो जाए.
- इतना पानी न डालें कि गमले में लंबे समय तक पानी जमा रहे.
- पानी कब देना है, यह पौधे की किस्म, मौसम और मिट्टी की नमी पर निर्भर करता है.
- पत्तियां पीली दिखते ही पानी डालना शुरू न करें. पहले मिट्टी चेक करें, फिर पौधे की स्थिति समझें और उसके बाद ही पानी दें.
- छोटी-सी सावधानी आपके पौधे को ज्यादा स्वस्थ और हरा-भरा रखने में मदद कर सकती है.
यह भी पढ़ें: किचन के कचरे को बनाएं पौधों की ताकत, फलों के छिलकों से ऐसे तैयार करें खाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए