आलू पराठा बनेगा एकदम क्रिस्पी, बस बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान

Updated:
विज्ञापन

PC: क्रिस्पी आलू पराठा (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Crispy Aloo Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम क्रिस्पी आलू पराठा. नरम या फटने की चिंता छोड़ें. आटे से लेकर तवे तक, जानें सीक्रेट टिप्स और आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Crispy Aloo Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते में गरमा-गरम आलू पराठा मिल जाए तो दिन की शुरुआत ही मजेदार हो जाती है. ऊपर से थोड़ा मक्खन, साथ में दही या अचार और चाय हो, तो स्वाद और भी बढ़ जाता है. लेकिन कई बार घर पर आलू पराठा बनाते समय वह बाजार या ढाबे जैसा क्रिस्पी नहीं बन पाता. पराठा कभी ज्यादा नरम हो जाता है, तो कभी बेलते समय फटने लगता है.

विज्ञापन

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आलू पराठे को कुरकुरा बनाने के लिए आटे से लेकर तवे का तापमान और सेंकने का तरीका, हर चीज का ध्यान रखना (Crispy Aloo Paratha Recipe) जरूरी है. आइए जानते हैं क्रिस्पी आलू पराठा बनाने की आसान रेसिपी.

PC: Freepik
PC: Freepik

आलू पराठा बनाने के लिए सामग्री

आटे के लिए:

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • स्वादानुसार नमक
  • जरूरत के अनुसार पानी

आलू की स्टफिंग के लिए:

  • 4-5 उबले हुए आलू
  • 1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच अदरक, बारीक कटा या कद्दूकस किया हुआ
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक

यह भी पढ़ें: मक्के के आटे से बनाएं ऐसी कुरकुरी पूड़ी, रोटी भी लगेगी फीकी, जानें आसान तरीका

Crispy Aloo Paratha Recipe: ऐसे बनाएं क्रिस्पी आलू पराठा

1

आलू पराठे के लिए आटा बहुत ज्यादा नरम न गूंधें. इसके लिए 2 कप गेहूं का आटा लें और उसमें थोड़ा नमक डालकर मिलाएं. अब पानी की मदद से मध्यम नरम आटा गूंध लें.

2

आटे को अच्छी तरह गूंधने के बाद करीब 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे आटा सेट हो जाता है और पराठा बेलने में आसानी होती है.

3

स्टफिंग के लिए 4 से 5 उबले हुए आलू लें. ध्यान रखें कि आलू बहुत ज्यादा गीले न हों. उन्हें अच्छी तरह मैश कर लें ताकि उसमें कोई बड़ा टुकड़ा न रहे.

4

अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, थोड़ा अदरक, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च, भुना जीरा पाउडर, थोड़ा अमचूर और स्वाद के अनुसार गरम मसाला डालें. सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.

5

स्टफिंग में पानी या ज्यादा तेल डालने से बचें. सूखी और अच्छी तरह बंधी हुई स्टफिंग से पराठा आसानी से बेलता है और तवे पर कुरकुरा भी बनता है.

6

आटे की एक लोई लेकर उसे थोड़ा बेलें और बीच में आलू की स्टफिंग रखें. अब किनारों को उठाकर स्टफिंग को अच्छी तरह बंद कर दें.

7

इसे हल्के हाथों से दबाएं और थोड़ा सूखा आटा लगाकर बेल लें. पराठा न बहुत पतला हो और न ही बहुत मोटा. अगर स्टफिंग बाहर निकलने लगे, तो ज्यादा जोर लगाकर बेलने के बजाय धीरे-धीरे चारों तरफ से बेलें.

8

अब तवे को अच्छी तरह गर्म करें. तवा बहुत ठंडा होगा तो पराठा ठीक से नहीं सिकेगा और ज्यादा तेल सोख सकता है. वहीं, बहुत ज्यादा गर्म तवे पर पराठा बाहर से जल्दी सिक सकता है और अंदर से कच्चा रह सकता है.

9

गरम तवे पर पराठा डालें और जब ऊपर की तरफ हल्के बुलबुले दिखने लगें, तब इसे पलट दें. दूसरी तरफ थोड़ा घी या तेल लगाएं. फिर पराठे को पलटकर दूसरी तरफ भी घी या तेल लगाएं.

10

अब कलछी से पराठे के किनारों और बीच वाले हिस्से को हल्के हाथ से दबाते हुए दोनों तरफ सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें.

क्रिस्पी पराठे के लिए ये टिप्स अपनाएं

  • स्टफिंग में पानी न रहने दें.
  • आटा बहुत ज्यादा ढीला न रखें.
  • पराठे को बहुत पतला न बेलें.
  • तवा पहले से अच्छी तरह गर्म करें.
  • घी या तेल एक साथ ज्यादा डालने के बजाय जरूरत के हिसाब से लगाएं.
  • पराठे को मध्यम आंच पर सेंकें.
  • दोनों तरफ अच्छी तरह सुनहरे निशान आने तक पकाएं.

ऐसे करें सर्व

गरमा-गरम क्रिस्पी आलू पराठे (Crispy Aloo Paratha Recipe) को ऊपर से थोड़ा मक्खन लगाकर सर्व करें. इसके साथ ठंडी दही, आम का अचार, हरी चटनी या प्याज परोस सकते हैं. बस इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें और घर पर भी बाहर से क्रिस्पी और अंदर से स्वादिष्ट आलू पराठा आसानी से तैयार करें.

यह भी पढ़ें: न खोया, न मावा, कम सामान में बनाएं ऐसी लाजवाब मूंग दाल की बर्फी कि मेहमान भी मांगकर खाएंगे

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Prep: 15 minuteCook: 30 minute

Ingredients

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • स्वादानुसार नमक
  • जरूरत के अनुसार पानी
  • 4-5 उबले हुए आलू
  • 1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच अदरक, बारीक कटा या कद्दूकस किया हुआ
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक

Instructions

  1. आलू पराठे के लिए आटा बहुत ज्यादा नरम न गूंधें. इसके लिए 2 कप गेहूं का आटा लें और उसमें थोड़ा नमक डालकर मिलाएं. अब पानी की मदद से मध्यम नरम आटा गूंध लें.
  2. आटे को अच्छी तरह गूंधने के बाद करीब 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे आटा सेट हो जाता है और पराठा बेलने में आसानी होती है.
  3. स्टफिंग के लिए 4 से 5 उबले हुए आलू लें. ध्यान रखें कि आलू बहुत ज्यादा गीले न हों. उन्हें अच्छी तरह मैश कर लें ताकि उसमें कोई बड़ा टुकड़ा न रहे.
  4. अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, थोड़ा अदरक, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च, भुना जीरा पाउडर, थोड़ा अमचूर और स्वाद के अनुसार गरम मसाला डालें. सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
  5. स्टफिंग में पानी या ज्यादा तेल डालने से बचें. सूखी और अच्छी तरह बंधी हुई स्टफिंग से पराठा आसानी से बेलता है और तवे पर कुरकुरा भी बनता है.
  6. आटे की एक लोई लेकर उसे थोड़ा बेलें और बीच में आलू की स्टफिंग रखें. अब किनारों को उठाकर स्टफिंग को अच्छी तरह बंद कर दें.
  7. इसे हल्के हाथों से दबाएं और थोड़ा सूखा आटा लगाकर बेल लें. पराठा न बहुत पतला हो और न ही बहुत मोटा. अगर स्टफिंग बाहर निकलने लगे, तो ज्यादा जोर लगाकर बेलने के बजाय धीरे-धीरे चारों तरफ से बेलें.
  8. अब तवे को अच्छी तरह गर्म करें. तवा बहुत ठंडा होगा तो पराठा ठीक से नहीं सिकेगा और ज्यादा तेल सोख सकता है. वहीं, बहुत ज्यादा गर्म तवे पर पराठा बाहर से जल्दी सिक सकता है और अंदर से कच्चा रह सकता है.
  9. गरम तवे पर पराठा डालें और जब ऊपर की तरफ हल्के बुलबुले दिखने लगें, तब इसे पलट दें. दूसरी तरफ थोड़ा घी या तेल लगाएं. फिर पराठे को पलटकर दूसरी तरफ भी घी या तेल लगाएं.
  10. अब कलछी से पराठे के किनारों और बीच वाले हिस्से को हल्के हाथ से दबाते हुए दोनों तरफ सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें.