न खोया, न मावा, कम सामान में बनाएं ऐसी लाजवाब मूंग दाल की बर्फी कि मेहमान भी मांगकर खाएंगे

Updated:
विज्ञापन

PC: मूंग दाल की बर्फी (Freepik)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Moong Dal Barfi Recipe: त्योहारों के लिए खास, मूंग दाल से बनी यह बर्फी है बेहद स्वादिष्ट. कम सामग्री में, घर पर बनाएं यह लाजवाब मिठाई.

विज्ञापन

Moong Dal Barfi Recipe: त्योहार हो, घर में कोई खास मौका हो या फिर अचानक मीठा खाने का मन करे, बर्फी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. वैसे तो बाजार में कई तरह की बर्फी मिलती हैं, लेकिन घर पर बनी मिठाई का स्वाद ही अलग होता है. अगर आप इस बार बेसन या नारियल की बर्फी से कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो मूंग दाल बर्फी ट्राई कर सकते हैं. मूंग दाल, दूध, चीनी और घी से बनने वाली यह मिठाई स्वाद में बेहद लाजवाब होती है.

विज्ञापन
PC: Freepik
PC: Freepik

मूंग दाल बर्फी बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप धुली मूंग दाल
  • 1/2 कप घी
  • 1/2 से 3/4 कप चीनी
  • 1/2 कप दूध
  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर (ऑप्शनल)
  • 2 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम-पिस्ता
  • 1-2 बड़े चम्मच दूध या घी, जरूरत के अनुसार

यह भी पढ़ें: न ओवन चाहिए, न पिज्जा बेस, सूजी से ऐसे बनाएं टेस्टी पिज्जा

Moong Dal Barfi Recipe: ऐसे बनाएं मूंग दाल की बर्फी

1

सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धो लें और करीब 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें. दाल अच्छी तरह फूल जाए तो इसका अतिरिक्त पानी निकाल दें.

2

अब दाल को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा बारीक पेस्ट न बनाएं. थोड़ा दरदरा मिश्रण रहेगा तो बर्फी का टेक्सचर ज्यादा अच्छा आएगा.

3

अब एक भारी तले वाली कड़ाही लें और उसमें घी गर्म करें. इसमें पिसी हुई मूंग दाल डालकर धीमी से मध्यम आंच पर भूनना शुरू करें. यही इस रेसिपी का सबसे जरूरी स्टेप है.

4

दाल को लगातार चलाते रहें ताकि वह नीचे से चिपके नहीं. शुरुआत में मिश्रण थोड़ा गाढ़ा और चिपचिपा लगेगा, लेकिन धीरे-धीरे दाल का कच्चापन खत्म होने लगेगा और घी की खुशबू आने लगेगी.

5

दाल का रंग हल्का सुनहरा होने और अच्छी खुशबू आने तक इसे धैर्य से भूनें. जल्दबाजी में तेज आंच करने से दाल बाहर से भुन सकती है, लेकिन अंदर से कच्ची रह सकती है.

6

जब दाल अच्छी तरह भुन जाए, तब इसमें दूध डालें. दूध डालते समय लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न बने. कुछ देर पकाने के बाद मिश्रण फिर से गाढ़ा होने लगेगा.

7

अब इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं. चीनी डालने के बाद मिश्रण थोड़ा ढीला होगा, इसलिए इसे लगातार चलाते हुए पकाते रहें. अगर आप चाहें तो इस स्टेज पर मिल्क पाउडर भी डाल सकते हैं. जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे और एक साथ इकट्ठा होने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर डालकर मिला दें.

8

अब एक प्लेट या ट्रे लें और उसे हल्के घी से चिकना कर लें. तैयार मूंग दाल के मिश्रण को इसमें डालकर चम्मच या स्पैटुला की मदद से बराबर फैला दें.

9

ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर हल्के हाथ से दबा दें. इसे कमरे के तापमान पर कुछ देर ठंडा होने दें. इसके बाद ट्रे को फ्रिज में रखकर 1-2 घंटे के लिए सेट होने दें. जब बर्फी अच्छी तरह जम जाए, तो चाकू से मनचाहे आकार के टुकड़े काट लें.

PC: Facebook
PC: Facebook

स्वाद बढ़ाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

मूंग दाल बर्फी का असली स्वाद अच्छी तरह भुनी हुई दाल से आता है, इसलिए इस स्टेप में जल्दबाजी न करें. घी की मात्रा बहुत कम करने से बर्फी का टेक्सचर सूखा हो सकता है. वहीं चीनी अपनी पसंद के हिसाब से कम-ज्यादा कर सकते हैं.

बर्फी (Moong Dal Barfi Recipe) को एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में स्टोर करें और साफ, सूखे चम्मच से निकालें. घर पर बनी यह मिठाई त्योहार, मेहमानों या किसी खास मौके पर आसानी से परोसी जा सकती है.

यह भी पढ़ें: मैदा वाले बिस्किट को कहें बाय-बाय, आटे और गुड़ से घर पर बनाएं ये टेस्टी बिस्किट

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Ingredients

  • 1 कप धुली मूंग दाल
  • 1/2 कप घी
  • 1/2 से 3/4 कप चीनी
  • 1/2 कप दूध
  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर (ऑप्शनल)
  • 2 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम-पिस्ता
  • 1-2 बड़े चम्मच दूध या घी, जरूरत के अनुसार

Instructions

  1. सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धो लें और करीब 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें. दाल अच्छी तरह फूल जाए तो इसका अतिरिक्त पानी निकाल दें.
  2. अब दाल को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा बारीक पेस्ट न बनाएं. थोड़ा दरदरा मिश्रण रहेगा तो बर्फी का टेक्सचर ज्यादा अच्छा आएगा.
  3. अब एक भारी तले वाली कड़ाही लें और उसमें घी गर्म करें. इसमें पिसी हुई मूंग दाल डालकर धीमी से मध्यम आंच पर भूनना शुरू करें. यही इस रेसिपी का सबसे जरूरी स्टेप है.
  4. दाल को लगातार चलाते रहें ताकि वह नीचे से चिपके नहीं. शुरुआत में मिश्रण थोड़ा गाढ़ा और चिपचिपा लगेगा, लेकिन धीरे-धीरे दाल का कच्चापन खत्म होने लगेगा और घी की खुशबू आने लगेगी.
  5. दाल का रंग हल्का सुनहरा होने और अच्छी खुशबू आने तक इसे धैर्य से भूनें. जल्दबाजी में तेज आंच करने से दाल बाहर से भुन सकती है, लेकिन अंदर से कच्ची रह सकती है.
  6. जब दाल अच्छी तरह भुन जाए, तब इसमें दूध डालें. दूध डालते समय लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न बने. कुछ देर पकाने के बाद मिश्रण फिर से गाढ़ा होने लगेगा.
  7. अब इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं. चीनी डालने के बाद मिश्रण थोड़ा ढीला होगा, इसलिए इसे लगातार चलाते हुए पकाते रहें. अगर आप चाहें तो इस स्टेज पर मिल्क पाउडर भी डाल सकते हैं. जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे और एक साथ इकट्ठा होने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर डालकर मिला दें.
  8. अब एक प्लेट या ट्रे लें और उसे हल्के घी से चिकना कर लें. तैयार मूंग दाल के मिश्रण को इसमें डालकर चम्मच या स्पैटुला की मदद से बराबर फैला दें.
  9. ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर हल्के हाथ से दबा दें. इसे कमरे के तापमान पर कुछ देर ठंडा होने दें. इसके बाद ट्रे को फ्रिज में रखकर 1-2 घंटे के लिए सेट होने दें. जब बर्फी अच्छी तरह जम जाए, तो चाकू से मनचाहे आकार के टुकड़े काट लें.