पूजा घर में दीपक किस तरफ रखना शुभ माना जाता है? जानें वास्तु का सही नियम

Updated:
विज्ञापन

PC: पूजा घर में जलता हुआ दीपक (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Which Direction to Keep Diya: घर में दीपक किस दिशा में जलाएं? वास्तु के अनुसार पूर्व और उत्तर दिशा शुभ मानी जाती है. जानें दक्षिण दिशा की मान्यता.

विज्ञापन

Which Direction to Keep Diya: घर के मंदिर में पूजा-पाठ के दौरान दीपक जलाने की परंपरा सदियों पुरानी है. माना जाता है कि दीपक की रोशनी घर से नकारात्मकता दूर करने और सकारात्मक माहौल बनाने का प्रतीक है. वास्तुशास्त्री बाबा बिमलेश के अनुसार, पूजा में दीपक जलाने के साथ उसकी दिशा का भी खास ध्यान रखना चाहिए.

विज्ञापन

वास्तु और धार्मिक मान्यताओं में दीपक रखने की कुछ दिशाओं (Which Direction to Keep Diya) को शुभ माना गया है, जबकि कुछ दिशाओं को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. अगर आप भी रोज पूजा के समय दीपक जलाते हैं, तो जान लीजिए इसे किस दिशा में रखना बेहतर माना जाता है.  

पूर्व दिशा में दीपक रखना माना जाता है शुभ

वास्तु मान्यताओं के अनुसार पूजा के दीपक के लिए पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है. पूर्व दिशा का संबंध उगते हुए सूर्य से माना जाता है और इसे नई ऊर्जा और सकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि इस दिशा में दीपक रखने से घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है. पूजा के दौरान दीपक की लौ पूर्व दिशा की ओर हो, तो इसे भी शुभ माना जाता है.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

उत्तर दिशा का भी है खास महत्व (Which Direction to Keep Diya)

उत्तर दिशा को भी दीपक रखने के लिए शुभ दिशाओं में गिना जाता है. वास्तु में उत्तर दिशा का संबंध कुबेर से माना जाता है. इसी वजह से कई घरों में पूजा के दौरान दीपक को इस तरह रखा जाता है कि उसकी लौ उत्तर दिशा की ओर रहे. धार्मिक मान्यताओं में इसे सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है.

दक्षिण दिशा में दीपक रखने को लेकर क्या मान्यता है?

दक्षिण दिशा को लेकर धार्मिक मान्यताएं थोड़ी अलग हैं. आमतौर पर रोज की पूजा में दीपक की लौ दक्षिण दिशा की ओर रखने से बचने की सलाह दी जाती है. हालांकि अलग-अलग परंपराओं और पूजा विधियों में इसके नियम अलग हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: बालकनी में कौन से पौधे लगाएं? वास्तु के अनुसार ये पौधे माने जाते हैं बेहद शुभ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola