तृणमूल के ‘पुष्पा’ को पुलिस ने फालता में घुमाया, टीशर्ट व हाफ पैंट पहने दिखे जहांगीर

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
जहांगीर खान

Jahangir: जहां-जहां पुलिस उन्हें लेकर पहुंची, वहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गये. कई लोग पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए उत्सुक नजर आये, जबकि कुछ लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का समर्थन भी किया.

विज्ञापन

कोलकाता से अमित शर्मा की रिपोर्ट

  • -जांच के सिलसिले में विभिन्न स्थानों पर ले गयी पुलिस
  • -घर व स्थानीय पार्टी कार्यालय में भी तलाशी
  • -हिंसा व रंगदारी समेत विभिन्न मामलों में चल रही है जांच

Jahangir: तृणमूल कांग्रेस के नेता व फालता विधानसभा क्षेत्र से पूर्व उम्मीदवार रहे जहांगीर खान उर्फ ‘पुष्पा’ को गुरुवार को पुलिस जांच के सिलसिले में दक्षिण 24 परगना के फलता के विभिन्न स्थानों पर लेकर गयी. इस दौरान वह टी-शर्ट और हाफ पैंट में पुलिस व केंद्रीय बलों की निगरानी में नजर आये.

जांच के लिए विभिन्न स्थानों पर ले गयी पुलिस

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने जहांगीर खान को कई महत्वपूर्ण स्थानों पर ले जाकर घटनास्थलों की पहचान करायी. जांचकर्ताओं ने उन जगहों का निरीक्षण किया, जिनका संबंध हिंसा, रंगदारी और अन्य मामलों से जोड़ा जा रहा है.

घर व पार्टी कार्यालय में भी तलाशी

पुलिस सबसे पहले उन्हें उनके आवास पर लेकर गयी. इसके बाद स्थानीय तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में भी ले जाया गया, जहां उनकी मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाया गया. जांच एजेंसियां आरोपों से जुड़े तथ्यों और विभिन्न स्थानों के उपयोग की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नेपाल सीमा के पास हुई थी गिरफ्तारी

आठ जून को राज्य पुलिस की विशेष कार्यबल व अन्य एजेंसियों ने जहांगीर खान को नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया था. जांच एजेंसियों का दावा है कि वह नेपाल के रास्ते फरार होने की कोशिश कर रहे थे. फिलहाल वह 2021 विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े एक मामले में पुलिस हिरासत में हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उन्हें सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए नहीं, बल्कि जांच और घटनाक्रम के पुनर्निर्माण के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर ले जाया गया था. मामले की जांच जारी है.

Also Read: बंगाल के सरकारी कार्यालयों में लगेंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर, अगस्त से नई गाइडलाइन लागू

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola