झारखंड मौसम: 12 जून को कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

बारिश सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jharkhand Weather: गुरवार को दोपहर बाद रांची का मौसम बदल गया. तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार, 12 जून को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: दक्षिण-पश्चिम मानसून के संताल परगना के रास्ते झारखंड पहुंचने में अभी भी 72 से 84 घंटे शेष हैं, लेकिन इससे पहले ही झारखंड का मौसम बदलने लगा है. गुरुवार को दोपहर बाद राजधानी के आकाश में काले बादल छा गए और 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा के साथ झमाझम बारिश हुई. रांची में करीब 41 मिमी बारिश हुई, जिससे शहर में कई जगहों पर जलजमाव हो गया. वहीं, आंधी ने राजधानी रांची और आसपास के इलाके में तबाही मचा दी. राजधानी रांची में करीब आधा दर्जन पेड़ गिर गए. वहीं, जमशेदपुर में 11 और चाईबासा में 10 मिमी बारिश हुई. 

विज्ञापन

आज का मौसम 

मौसम विभाग ने शुक्रवार यानी 12 जून को भी रांची सहित 18 जिलों रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई है. इसके साथ ही कई जगहों पर वज्रपात और मध्यम दर्जे की बारिश होने की भी संभावना है. खास कर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा और दुमका में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने सभी 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं गढ़वा, पलामू, लातेहार, गुमला, लोहरदगा और चतरा में तेज हवा के साथ वज्रपात व हल्की बारिश होने की संभावना है. 

13 जून का मौसम 

शनिवार को भी मौसम विभाग ने रांची सहित खूंटी, रामगढ़, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में आंधी, बारिश व वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. अन्य जिलों में येलो अलर्ट है.

इसे भी पढ़ें: परिमल नाथवानी का पर्चा वैध, कांग्रेसी मंत्रियों के विरोध के बाद दिल्ली में डेरा जमाएंगे विधायक

इसे भी पढ़ें: गुमला-सिमडेगा सीमा पर भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola