गुमला-सिमडेगा सीमा पर भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन

गुमला-सिमडेगा सीमा पर दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो. फोटो: प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gumla News: गुमला और सिमडेगा जिले की सीमा पर कोलेबिरा प्रखंड के अघरमा के पास भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई. स्कॉर्पियो वाहन पेड़ से टकरा गया. कई लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज बसिया और कोलेबिरा अस्पताल में चल रहा है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

Gumla News: गुमला और सिमडेगा जिले की सीमा पर स्थित कोलेबिरा प्रखंड के अघरमा के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है.

विज्ञापन

पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार थे. इसी दौरान अघरमा के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई.

तीन बच्चे भी हादसे का शिकार

हादसे में कुल पांच लोगों की मौत होने की सूचना है. मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मृतकों की आधिकारिक पहचान सार्वजनिक नहीं की गई थी.

घायलों का चल रहा इलाज

दुर्घटना में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. कुछ घायलों का इलाज गुमला जिले के बसिया अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि अन्य घायलों को सिमडेगा जिले के कोलेबिरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ें: सारठ के जंगल से चल रहा था साइबर ठगी का गोरखधंधा, पुलिस ने चार अपराधियों को दबोचा

हादसे के कारणों की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की बात सामने आ रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें: झुंड से बिछड़े जंगली हाथी का तांडव, स्कूल समेत कई घरों को पहुंचाया नुकसान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola