गुमला : भरनो में पेंशनरों ने खोला मोर्चा, वैलिडेशन एक्ट रद्द करने को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
बैठक करते लोग | Prabhat Khabar Network
झारखंड राज्य पेंशनर समाज की भरनो शाखा ने अपनी लंबित मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए प्रधानमंत्री के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा.
सुनील कुमार रवि की रिपोर्ट
भरनो (गुमला). भरनो प्रखंड परिसर स्थित पेंशनर भवन में झारखंड राज्य पेंशनर समाज भरनो प्रखंड शाखा की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष कपिलेश्वर सारंगी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं, संगठन के संचालन और लंबित मांगों पर चर्चा की गयी. पेंशनरों ने कहा कि पेंशन से जुड़े मामलों के निपटारे में अनावश्यक देरी के कारण बुजुर्गों को परेशानी होती है. उन्होंने संबंधित विभागों से पेंशन संबंधी मामलों का संवेदनशीलता के साथ जल्द समाधान करने की मांग की.
वार्षिक आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत करने पर सहमति
बैठक में संगठन के संचालन के लिए कैश बुक खरीदने का निर्णय लिया गया. साथ ही आगामी बैठक में संगठन के वार्षिक आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत करने पर सहमति बनी. लंबे समय से लेन-देन नहीं होने के कारण बंद बैंक खाते को केवाईसी अपडेट कर दोबारा चालू कराने पर भी चर्चा की गयी.
ये भी पढ़ें: गुमला: भरनो में चाचा-भतीजे के विवाद में खूनी संघर्ष, चाकू से हमले में एक ही परिवार के तीन लोग घायल
वैलिडेशन एक्ट को निरस्त करने की मांग
बैठक के बाद पेंशनरों की न्यायोचित मांगों और वैलिडेशन एक्ट को निरस्त करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी, भरनो को मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर कपिलेश्वर सारंगी, फौजदार पांडेय, साहबीर खान, पुण्यति बड़ा, जगरनाथ महली, नंदन महतो, परमानंद भीमकुल, जगदीश साहू, सुलेमान बड़ा, जयवंती देवी, निमन्ती खलखो, हेमंत कुमार इंदवार, बलदेव महली, मेलो देवी, यशोदा उरांव, विरसपती देवी, अमरनाथ सिंह और दुती देवी समेत बड़ी संख्या में पेंशनर मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए