दुर्गा पूजा को लेकर बड़ा फैसला, आदर में नयी समिति का गठन

विज्ञापन

बैठक करते समिति के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

घाघरा के श्रीदुर्गा पूजा समिति आदर की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. सुमंत कुमार ठाकुर को अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई.

विज्ञापन

घाघरा. श्रीदुर्गा पूजा समिति आदर की बैठक मंदिर प्रांगण में वासुदेव महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में गत वर्ष का लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत किया गया. इसके बाद पुरानी समिति को भंग कर नयी समिति का गठन किया गया.

विज्ञापन

सुमंत ठाकुर बने अध्यक्ष

नयी कमेटी में अध्यक्ष सुमंत कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष योगेंद्र महतो, सचिव हरिशंकर गोप, सह सचिव वासुदेव महतो, कोषाध्यक्ष गौरीशंकर साहू, सह कोषाध्यक्ष सोमनाथ उरांव एवं पूजा प्रभारी बंधन महतो, लखन ठाकुर, मनी महतो व गोविंद गोप को बनाया गया.

हर दिन आरती व लंगर, नवमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

बैठक में पूजा के दौरान प्रत्येक दिन आरती व लंगर तथा नवमी की रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में मुख्य रूप से कुमार रवि, गोपाल गोप साहू, अभय कुमार साहू, राजीव उरांव, विनोद राम, सुरेश गोप, कुंवर वर्मा, पवन महली, विनोद राम, छोटू महतो, तेजू महतो, बालेश्वर महतो, राजमोहन गोप, वीरेंद्र महतो, तुलसी गोप, कृष्णा साहू, वीरेंद्र महतो, विकास रंजन साहू, राजकुमार उरांव, भोला गोप, पवन महली, दीपक ठाकुर, मनोज महतो, प्रमोद उरांव, रूबेन किंडो, महावीर महतो, केशव प्रजापति, रोहित गोप, सूर्यकांत महतो, हरेंद्र गोप सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola