गुमला : सूना मकान देख चोरों ने बोला धावा, नकदी समेत लाखों के जेवरात ले उड़े

विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला के दुंदुरिया आनंदपुर में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया. लाखों के जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

गुमला. गुमला सदर थाना क्षेत्र के दुंदुरिया आनंदपुर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर नकदी समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिये. घटना के समय गृहस्वामी अरुण भगत अपने परिवार के साथ बोकारो में थे. मूल रूप से घाघरा थाना क्षेत्र के खंभिया निवासी अरुण भगत का दुंदुरिया आनंदपुर में भी मकान है.

विज्ञापन

मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे चोर

नौ सितंबर को चोरों ने सूने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद बक्से, दराज और अलमारी खंगालते हुए सारा सामान बिखेर दिया. वापस लौटने पर घटना की जानकारी मिलने के बाद गृहस्वामी ने पुलिस को आवेदन दिया.

30 से 50 हजार नकद और जेवरात चोरी

दिये गये आवेदन के अनुसार, चोर घर से करीब 30 से 50 हजार रुपये नकद के अलावा सोने की दो बालियां, दो कंगन और पायल चुरा ले गये हैं. चोरी गये जेवरात की कुल कीमत लाखों में बतायी जा रही है, हालांकि सटीक आकलन अभी बाकी है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

आवेदन मिलने के बाद गुमला थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य तकनीकी बिंदुओं पर भी जांच कर रही है, ताकि जल्द से जल्द चोरों का सुराग लगाया जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola