गुमला: भरनो में चाचा-भतीजे के विवाद में खूनी संघर्ष, चाकू से हमले में एक ही परिवार के तीन लोग घायल
गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network
गुमला के भरनो में आपसी विवाद के चलते भतीजे ने अपने चाचा, चाची और भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
सुनील कुमार रवि की रिपोर्ट
भरनो (गुमला). भरनो थाना क्षेत्र के डोम्बा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में दुर्गा महतो, उनकी पत्नी बसंती देवी और पुत्र अरुण महतो शामिल हैं. तीनों का इलाज एक निजी क्लिनिक में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दुर्गा महतो का अपने भतीजे सतीश महतो के साथ विवाद हुआ था. आरोप है कि विवाद के बाद सतीश महतो ने अपने चाचा दुर्गा महतो, चाची बसंती देवी और चचेरे भाई अरुण महतो पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में तीनों घायल हो गये.
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
घटना के बाद परिजनों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. घटना की सूचना मिलने पर भरनो पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. जांच के बाद भरनो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सतीश महतो को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसे गुमला जेल भेज दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए