झारखंड के 7 जिलों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शिक्षा विभाग के 58 लिपिकों का तबादला, 134 कर्मचारियों का संवर्ग तय
हजारीबाग की जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम. फोटो: प्रभात खबर
झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सात जिलों में शिक्षा विभाग ने बड़ा प्रशासनिक सुधार किया है। 134 लिपिकों के संवर्ग निर्धारण के साथ पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की पहल की गई है।
Jharkhand Education Department: झारखंड में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सात जिले हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और रामगढ़ शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया. क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक (RJDE) कुमारी नीलम ने अभूतपूर्व और साहसिक प्रशासनिक सुधार किया है. मतलब हाईकोर्ट के आदेश और सरकार के निर्दश बाद गठित प्रमंडलीय स्थापना समिति की बैठक हुई. इसमें सातों जिले में लंबे समय से जमे कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया. इस संबंध में विभागीय स्तर पर छह अलग-अलग कार्यालय आदेश शनिवार यानी 12 सितंबर को जारी किया गया है. इसका ज्ञापांक 739, 775, 776, 777, 778, 780, 781 है.
शिक्षा विभाग में पहली बार बड़े पैमान पर हुआ तबादला
शिक्षा विभाग के इतिहास में पहली बार एक साथ इतनी पारदर्शिता के साथ नियमावली 2010 के तहत कर्मियों को जिला और प्रमंडल संवर्ग चुनने का एकबारीय अवसर दिया गया और उसी के अनुरूप तबादला किया गया. इससे कार्यालयों में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्य कुशलता बढ़ने की उम्मीद है. RJDE कुमारी नीलम के इस निर्णय की शिक्षा महकमे में सराहना हो रही है. विभाग ने चार श्रेणियों में तबादला किया है.
3 साल से एक ही जगह पर जमे 15 लिपिकों का तबादला
प्रमंडल संवर्ग चुनने वाले ऐसे लिपिक जो एक ही कुर्सी पर 3 साल से अधिक जमे थे।
- हजारीबाग: अंकित कुमार (DEO - RDDE कार्यालय), प्रमोद कुमार (DSE - DEO), सतीश पासवान (DSE - संस्कृत विद्यालय)
- चतरा: अविनाश कुमार राय (DSE - सह - SDEO - DEO)
- कोडरमा: नवल किशोर चौबे (DSE - सह - SDEO - BEO कार्यालय), परीक्षित साहू (BEO - DSE - सह - SDEO)
- गिरिडीह: सुमेश कुमार कोल्ह (DSE - DEO), चिरंजीवी कुमार (डायट बगोदर - DSE)
- धनबाद: मनीष कुमार, अरविन्द कुमार, विवेक कुमार महतो (सभी DSE - BEO), साजिद अंसारी (DSE -SDEO), लोकेश कुमार (DSE - DEO)
- बोकारो: अम्बिका कुमार (DSE - सह - SDEO - SDEO तेनुघाट), अजीत कुमार (BEO चास - DSE - सह - SDEO)
6 साल से एक ही जिले में जमे 27 लिपिकों का तबादला
एक ही जिले में 6 साल से अधिक समय से जमे लिपिकों को दूसरे जिले में भेजा गया.
- हजारीबाग से बाहर: कुमार परमानन्द - डायट बगोदर गिरिडीह, सुरेन्द्र मेहता - DEO रामगढ़, संजय कुमार (RDDE कार्यालय) - DEO गिरिडीह, जुएल बारला - DSE कोडरमा, राजेश हरि - DSE गिरिडीह, शशिभूषण नाग - BEO चतरा, रविशंकर शुक्ला - DSE कोडरमा, अनिल कुमार (डायट) - DSE चतरा
- रामगढ़ से: परमेश्वर बेदिया - DSE बोकारो, सोमनाथ सिन्हा - BEO पेटरवार बोकारो
- चतरा से: राहुल कुमार - DEO रामगढ़, मनोज कुमार - DEO हजारीबाग, गौरव वर्मा - डायट हजारीबाग, अनिल कुमार राम - DEO हजारीबाग
- कोडरमा से: धीरज पाण्डेय - DEO चतरा
- गिरिडीह से: सुबोध साव, रितेश कुमार - DEO हजारीबाग, ओम प्रकाश, बैजनाथ यादव - डायट गोविन्दपुर धनबाद, गोपेश सुमन - DSE धनबाद, स्वपन रजक, राखाल मण्डल - BEO चास बोकारो, सुबीर किस्पोट्टा - RDDE हजारीबाग, अनिल पाण्डेय, अजय कुमार, गोपी नाथ गोस्वामी - DSE हजारीबाग
- धनबाद से: राजीव चौधरी - SDEO गिरिडीह
8 साल एक ही जिले में जमे 9 लिपिकों का तबादला
- संजीव कुमार सिन्हा (DSE हजारीबाग - DSE चतरा)
- प्रभात कुमार गिरि (BEO सदर हजारीबाग - डायट बगोदर गिरिडीह)
- आनन्द कुमार भगत (डायट सिमरिया चतरा - DEO रामगढ़)
- गौरी शंकर (BEO धनबाद - DSE हजारीबाग), बिन्दु कुमारी (BEO धनबाद - BEO गिरिडीह), श्यामल हलधर, सरोज कुमार (धनबाद - DSE गिरिडीह)
- भूतनाथ मांझी (DSE बोकारो - DEO धनबाद)
- केशव कुमार (DEO हजारीबाग - DSE चतरा)
असाध्य रोग वाले 7 लिपिकों को राहत
RDDE कुमारी नीलम ने मानवता का परिचय देते हुए गंभीर असाध्य रोग / दिव्यांगता प्रमाण पत्र वाले लिपिकों को उनके सुविधाजनक स्थान पर पदस्थापित किया.
- राकेश रोशन (BEO गोविन्दपुर - संस्कृत विद्यालय धनबाद)
- अरविन्द कुमार सिंह (BEO धनबाद - DEO गिरिडीह)
- प्रेमिला देवी (SDEO रामगढ़ - DSE हजारीबाग)
- आदित्य कुमार (DSE रामगढ़ - डायट हजारीबाग)
- सत्येन्द्र उपाध्याय (DEO रामगढ़ - DSE हजारीबाग)
- निलिमा डॉली सिंह (DEO रामगढ़ - SDEO हजारीबाग)
- निशी कुमारी (DSE चतरा - BEO सदर हजारीबाग)
संवर्ग का ऐतिहासिक निर्धारण
कुल 134 लिपिकों में 102 ने प्रमंडल संवर्ग और 28 ने जिला संवर्ग चुना.
- जिला कैडर पाने वाले 28 लिपिक: धनबाद-10, गिरिडीह-10, बोकारो-3, हजारीबाग-3, कोडरमा-1, रामगढ़-1
- इन 28 में से 26 को तुरंत उनके आवंटित जिले में ही पदस्थापित कर दिया गया (पत्रांक-778)। जैसे - सुभाष ठाकुर, शेखर अली, मुस्कान सिंह सभी को धनबाद में, नवीन आचार्य, परवेज आलम को हजारीबाग में.
- 102 लिपिकों को प्रमंडल संवर्ग घोषित (पत्रांक-776) किया गया, अब वे पूरे उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में कहीं भी सेवा देंगे.
एक सप्ताह में योगदान का सख्त निर्देश
विभाग ने सभी नियंत्री पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि संबंधित कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर विरमित कराकर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित कराया जाए. साथ ही सेवा पुस्तिका में संवर्ग की प्रविष्टि अनिवार्य रूप से दर्ज करने को कहा गया है. आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में संवर्ग परिवर्तन का कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: हजारीबाग के 23 मॉडल स्कूलों की डीईओ ने की समीक्षा, बोलीं- निजी स्कूलों से बेहतर हो शिक्षा का माहौल
शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की बड़ी उम्मीद
शिक्षा विभाग का मानना है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों के स्थानांतरण से प्रशासनिक निष्पक्षता बढ़ेगी और कार्य संस्कृति में सुधार आएगा. हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप हुई इस व्यापक कार्रवाई को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में शिक्षा प्रशासन के लिए एक बड़े सुधारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है. वर्षों बाद इतने बड़े स्तर पर पारदर्शी प्रक्रिया के साथ संवर्ग निर्धारण और तबादलों की कार्रवाई ने शिक्षा महकमे में नई कार्यशैली की उम्मीद जगा दी है.
इसे भी पढ़ें: मेडिकल और हेल्थ टेक्नोलॉजी का हब बनेगा झारखंड, इरफान अंसारी ने दिल्ली में 32 देशों की तकनीकों का किया अध्ययन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए