पिपरवार में रिटायर्ड CCL कर्मी के घर चोरी, 40 हजार नकद और 1 करोड़ के जेवरात ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन

इसी घर में हुई है डकैती. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पिपरवार के बचरा में सेवानिवृत सीसीएलकर्मी के घर हथियारबंद अपराधियों ने एक करोड़ रुपये के जेवरात और नकदी लूटी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

पिपरवार (रांची). थाना क्षेत्र के बचरा बिजली सब-स्टेशन मुहल्ले में शुक्रवार रात सेवानिवृत सीसीएलकर्मी चंद्रदीप महतो के घर पर अपराधियों ने डाका डाल दिया. अपराधियों ने हथियार के बल पर घर में रखे 40 हजार रुपये नकद व लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात लूट लिये. सूचना मिलने पर पिपरवार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. लेकिन तब तक अपराधी लूट का सामान लेकर भाग चुके थे.

विज्ञापन

बांस की सीढ़ी के सहारे घर में घुसे अपराधी

इस संबंध में भुगतभोगी चंद्रदीप महतो ने बताया कि वे रात में सोये हुए थे. उस वक्त उनकी पत्नी के अलावा और कोई घर पर नहीं था. लगभग एक बजे कुछ लोग चुपके से अंदर आ गये. उन्होंने बांस की सीढ़ी से चारदीवारी फांदी. फिर मुख्य द्वार की ग्रील खोलकर वे कमरे में आ गए, जबकि ग्रील में मजबूत ताला लगा था.

अंदर आते ही उन्होंने पिस्टल का भय दिखा कर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया और अलमारी व दिवान को खोल कर नकद व जेवरात लूट लिये.

ढाई घंटे तक बेखौफ लूटपाट, पत्नी के जेवर भी उतरवाये

ढाई घंटे तक बेखौफ लूटपाट का सिलसिला चलता रहा. इस दौरान वे आराम से एक-एक सामान को खंगालते रहे. उन्होंने पत्नी के पहने जेवर को भी उतरवा लिया. हाथ की अंगूठी नहीं निकल रही थी, तो उन्होंने कहा कि जल्दी से अंगूठी निकालो नहीं तो अंगुली काट देंगे.

जाते-जाते उन्होंने घर में रखे दोनों मोबाइल फोन भी अपने साथ लेते गये. साथ में घर में लगी सीसीटीवी कैमरे का डीबी बॉक्स भी लेते गये, ताकि किसी तरह का सबूत नहीं मिले.

ये भी पढ़ें: ड्रोन से हवाई खतरों से निपटने को CISF और DFI के बीच समझौता, तकनीकी अनुसंधान व प्रशिक्षण पर रहेगा जोर

जीवन भर की कमाई थी जेवरात

उनकी पत्नी ने बताया कि घर में 80 से 90 लाख रुपये तक के जेवर रखे हुए थे. उनकी जीवन भर की कमाई थी. डकैतों ने उनके लिए कुछ भी नहीं छोड़ा. बताया कि सभी अपराधकर्मी हथियार से लैश थे. वे गमछा से मुंह पर गमछा बांध कर अपना चेहरा छिपाये हुए थे.

पुलिस ने शुरू की छानबीन

इधर, पिपरवार पुलिस सूचना मिलते ही पति-पत्नी के बयान के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार चंद्रदीप महतो डकरा रिजिनल स्टोर में स्टोरकीपर के पद से सेवानिवृत हुए थे. वे मूल रूप से बचरा बस्ती के रहने वाले हैं. लेकिन उन्होंने बचरा बिजली सब-स्टेशन के पास नया घर बनाया है.

ये भी पढ़ें: झारखंड के इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सीटें खाली, 13 सितंबर को सीधे नामांकन का मौका

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola