Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज, भारी बारिश की संभावना, 50 की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान

Updated:
विज्ञापन
waterlogged area

तमिलनाडु में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव

Cyclone Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के कारण अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए चक्रवात का अलर्ट (Cyclone Alert) जारी किया है, जिसके 21 अक्टूबर से जोर पकड़ने का अनुमान है.

विज्ञापन

Cyclone Alert: चक्रवात की वजह से अंडमान-निकोबार में 23 अक्टूबर तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है, जिसके मद्देनजर स्थानीय बंदरगाहों के लिए चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

भारी बारिश का अनुमान, 50 की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, “निकोबार द्वीप समूह में कुछेक स्थान पर भारी बारिश (7-11 सेंटीमीटर) होने की आशंका है. 21, 22 और 23 अक्टूबर को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर तेज हवाएं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है.” 22 से 23 अक्टूबर तक अंडमान सागर में 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है, जो बढ़कर 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं.

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

आने वाले पांच दिन में समुद्री स्थिति खराब रहने का अनुमान है. मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 24 अक्टूबर तक अंडमान सागर और अंडमान एवं निकोबार तट के आसपास समुद्र में न जाएं.

बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान

आईएमडी ने चेतावनी दी कि 21 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है.

इन हिस्सों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार इरोड, नीलगिरि, कोयंबटूर, तिरुपुर, डिंडीगुल, थेनी, मदुरै, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, शिवगंगा, पुदुकोट्टई, तंजावुर, तिरुवरूर, कराईकल, मइलादुथुराई, विल्लुपुरम, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, कुड्डालोर और नागपट्टिनम के कुछ हिस्सों में 64.5 मिलीमीटर से लेकर 111.5 मिलीमीटर तक बारिश होने का पूर्वानुमान है.

केरल में बारिश, चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट

केरल के कई हिस्सों में सोमवार को तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर भारी बारिश हुई, जिससे वहां जलभराव हो गया और यातायात बाधित हुआ. दक्षिणी तिरुवनंतपुरम और उत्तरी कोझिकोड जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिन भर भारी बारिश हुई और आसमान बादलों से घिरा रहा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चार जिलों – एर्णाकुलम, इडुक्की, मलप्पुरम और कोझिकोड – में भारी बारिश की आशंका जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. बाकी जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. भारी बारिश के मद्देनजर, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने भूस्खलन और अचानक बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से संबंधित अधिकारियों के निर्देशानुसार सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola