हैदराबाद: मस्जिद के पास यूट्यूबर पर हमला, शिवाजी महाराज के जुलूस में नारेबाजी

Author Govind jee
Updated:
विज्ञापन

हैदराबाद के अंबरपेट में स्थित जामा मस्जिद की तस्वीर.

Hyderabad Amberpet Youtuber Attacked: हैदराबाद के अंबरपेट में बीती रात जामा मस्जिद के पास वीडियो बना रहे यूट्यूबर पर भीड़ ने हमला कर दिया. उसी दौरान वहां से छत्रपति शिवाजी महाराज का जुलूस निकल रहा था, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया और दोनों गुटों में नारेबाजी हुई. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेकर स्थिति संभाली. अभी इलाके में शांति है और पुलिस नजर रखे हुए है.

विज्ञापन

Hyderabad Amberpet Youtuber Attacked: हैदराबाद के अंबरपेट इलाके में बीती रात माहौल काफी गरमा गया अंबरपेट पुलिस के अनुसार, एक यूट्यूबर जामा मस्जिद के पास वीडियो बना रहा था, तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि उस समय स्थिति काफी नाजुक थी क्योंकि वहां से छत्रपति शिवाजी महाराज का जुलूस भी गुजर रहा था.

विज्ञापन

आमने-सामने आए दो गुट

पुलिस के मुताबिक, जैसे ही यूट्यूबर पर हमला हुआ, वहां मौजूद दोनों गुटों के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी होने लगी. गनीमत रही कि पुलिस की टीम पहले से ही मौके पर तैनात थी, जिन्होंने तुरंत बीच-बचाव किया और मामले को शांत कराया.

क्या है अभी के हालात?

अंबरपेट पुलिस ने जानकारी दी है कि फिलहाल इलाके में शांति है और स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है. पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. पुलिस टीम इलाके में नजर बनाए हुए है ताकि दोबारा कोई दिक्कत न हो.

ये भी पढ़ें: कर्नाटक: बागलकोट में शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पथराव, मचा बवाल

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो पक्षों में पथराव, 15 से अधिक गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola