जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पीएम मोदी फ्रांस रवाना, एक सप्ताह की यात्रा में स्लोवाकिया भी जाएंगे

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस रवाना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

PM Modi G7 Summit : यह लगातार आठवां जी-7 शिखर सम्मेलन है, जिसमें भारत को आमंत्रित किया गया है. जी-7 में भारत केवल अपनी बात ही नहीं रखेगा बल्कि ग्लोबल साउथ यानी विकासशील और अविकसित देशों की आवाज बनेगा.

विज्ञापन

PM Modi G7 Summit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 13 जून को जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस की यात्रा पर रवाना हो गए. इस एक सप्ताह की यात्रा में पीएम मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा करेंगे और इस दौरान वे जी-7 समिट में भी भाग लेंगे.

विज्ञापन

भारत के लिए महत्वपूर्ण है फ्रांस

प्रधानमंत्री मोदी इस यात्रा के दौरान विभिन्न द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर विश्व के कई नेताओं के साथ बातचीत करेंगे. यात्रा पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि भारत की रणनीतिक दृष्टि में फ्रांस का एक खास स्थान है. इसी वर्ष राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत आए थे और हमने अपने संबंधों को विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया था. उन्होंने कहा कि जब मैं नीस में राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करूंगा, तब हम फरवरी के बाद हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और सहयोग के अगले चरणों की रूपरेखा तय करेंगे. मैं आपसी हितों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा के लिए उत्सकु हूं.

VivaTech 2026 में शामिल होंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि मैं 18 तारीख को पेरिस में रहूंगा, जहां मैं प्रेसिडेंट मैक्रों के साथ VivaTech 2026 में शामिल होऊंगा. मुझे टेक और इनोवेशन के लिए यूरोप के एक जरूरी इवेंट में शामिल होकर खुशी हो रही है. उसी दिन, मैं फ्रांस में इंडियन कम्युनिटी से बातचीत करने का भी इंतजार कर रहा हूं.

स्लोवाकिया की यात्रा मील का पत्थर

पीएम मोदी ने कहा कि स्लोवाकिया की उनकी यात्रा एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है. यह यात्रा दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों को और आगे बढ़ाएगी. यह 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की पहली यात्रा होगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि वह स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ ब्रातिस्लावा में चर्चा को लेकर उत्साहित हैं.मोदी ने कहा कि फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में भारत की भागीदारी, भारत के प्रति उसके साझेदार देशों के विश्वास और उसकी बढ़ती वैश्विक भूमिका को दर्शाती है.

ये भी पढ़ें : किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola