Bihar Election 2025: NDA को वॉक ओवर दे रहा महागठबंधन, चिराग पासवान बोले- दूसरी दिवाली नहीं मना पाएगा विपक्ष
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Oct 2025 7:06 PM
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान
Bihar Election 2025: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने कहा है कि इस बार के चुनाव में हमें शानदार जीत मिलेगी. उन्होंने कहा कि हमारे NDA गठबंधन में सब कुछ समय पर तय हो गया लेकिन महागठबंधन में कुछ भी साफ नहीं हो पाया है.
Bihar Election 2025: चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव का नतीजा तय है. NDA को इस बार बिहार की जनता समर्थन देगी और हम भारी बहुमत से सरकार बनायेंगे. उन्होंने कहा कि महागठबंधन कई सीटों पर NDA को वॉक ओवर दे रहा है. हमारी जीत उम्मीद से बड़ी होगी. 14 नवंबर को बिहार में दूसरी दीवाली होगी पर महागठबंधन के नेता नहीं मना पाएंगे. बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने भी कहा था कि 20 सालों के बहुमत का रिकॉर्ड तोड़कर एनडीए इस बार सरकार बनाएगी.
NDA की लहर के सामने नहीं टिकेगा विपक्ष
चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में इस बार एनडीए के पक्ष में जबरदस्त लहर है. उन्होंने दावा किया कि NDA में शामिल पांचों दलों ने मिलकर ऐसा माहौल बना दिया है कि अब जीत पहले की अपेक्षा कहीं बड़ी दिखाई दे रही है. चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए ने समय रहते सीटों का बंटवारा, उम्मीदवारों का चयन और नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली. इससे संगठनात्मक रूप से मजबूती मिली है.
इसके विपरीत महागठबंधन अब तक अपने मुद्दों और रणनीति पर एकजुट नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की स्थिति बेहद खराब है. जो दल आपस में एकमत नहीं हो सकते, वे बिहार जैसी विविधता भरी राज्य की एकता को कैसे बनाए रखेंगे, यह जनता का बड़ा सवाल है. चिराग ने साफ-साफ कहा कि इस बार विपक्ष हमारे सामने नहीं टिकेगा.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
उम्मीद से बड़ी जीत होगी
लोजपा (रा) के चीफ ने कहा कि बिहार कई जातियों, धर्मों और समुदायों का संगम है. एनडीए ने हमेशा सबको साथ लेकर चलने की नीति अपनाई है. किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है. उन्होंने आगे कहा, “आज एक दिवाली मना रहे हैं, और 14 नवंबर को बिहार में दूसरी दिवाली मनाई जाएगी. उस दिवाली की खुशी महागठबंधन नहीं देख पाएगा.” उन्होंने कहा कि जनता एनडीए के साथ मजबूती से खड़ी है और इस बार बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी. हमारी जीत ऐतिहासिक और उम्मीद से कहीं बड़ी होगी.
इसे भी पढ़ें: वोटिंग से पहले प्रशांत किशोर को लगा तगड़ा झटका, बीजेपी के पक्ष में इस उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










