मधेपुरा में मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन हाई अलर्ट पर, जानिए जरूरी गाइडलाइन

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 13 Jun 2026 2:40 PM

विज्ञापन

मधेपुरा प्रशासन की बैठक

Madhepura News: अगर आप मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचना या नियमों की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है. मधेपुरा जिला प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त बनाने के लिए सख्त इंतजाम किए हैं. हर केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है.

विज्ञापन

Madhepura News: मधेपुरा जिले में मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. 14 जून और 17 जून को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन के लिए व्यापक तैयारी पूरी कर ली गई है. जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की है. साथ ही परीक्षा की निगरानी के लिए जिला मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है.

हर परीक्षा केंद्र पर रहेगी कड़ी निगरानी

परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा को लेकर डीआरडीए परिसर स्थित झल्लू बाबू सभागार में जिलाधिकारी सह परीक्षा संयोजक अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह, केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी और अन्य प्रतिनियुक्त अधिकारी शामिल हुए. अधिकारियों को परीक्षा संचालन के दौरान पूरी सतर्कता बरतने और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

दो दिन, दो पालियां और हजारों अभ्यर्थी

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4,236 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है. परीक्षा 14 जून और 17 जून को दो पालियों में होगी. पहली पाली के अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी, जबकि दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे रिपोर्टिंग का समय निर्धारित किया गया है.

देर से पहुंचे तो नहीं मिलेगा प्रवेश

प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि पहली पाली के लिए सुबह 9 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 2 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा. निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है.

परीक्षा को लेकर जारी हुई विशेष गाइडलाइन

प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से प्रवेश पत्र के साथ वैध पहचान पत्र लेकर आने की अपील की है. प्रश्नपत्र की गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रत्येक तिथि और पाली के लिए अलग-अलग परीक्षा कोड और रंग निर्धारित किए गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.

Also Read: बिहार में दौड़ेगी रैपिड रेल, 4 जिलों की दूरी हाईस्पीड ट्रेन से मिनटों में होगी तय, CM सम्राट का ऐलान

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन