बक्सर में वार्ड सदस्य के घर चोरी, छत के रास्ते घर में घुसकर नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर
घटनास्थल की तस्वीर
Buxar Crime News: बक्सर में वार्ड सदस्य के सूने घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात हुई. चोरों ने 18 हजार रुपये नकद और हजारों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों की तलाश जारी है.
Buxar Crime News:(पंकज कमल) बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवढ़िया पंचायत के जमौली गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने वार्ड संख्या सात की सदस्य कलावती देवी के सूने घर को निशाना बनाते हुए 18 हजार रुपये नकद सहित हजारों रुपये के जेवरात चोरी कर लिया. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
सूने घर का उठाया फायदा
जानकारी के अनुसार, वार्ड सदस्य कलावती देवी किसी काम से बक्सर गई हुई थीं, जबकि उनके पति धनु कुमार अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे. घर के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे. इसी दौरान चोरों ने घर के खाली निचले हिस्से को निशाना बनाया.
टूटे मकान के सहारे घर में घुसे चोर
चोरों ने घर के बगल में स्थित एक जर्जर मिट्टी के मकान का सहारा लेकर छत के रास्ते घर में प्रवेश किया. इसके बाद उन्होंने अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर नकदी और कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया.
कब्रिस्तान ले जाकर तोड़ा बक्सा
एक बक्से का ताला नहीं खुलने पर चोर उसे उठाकर पास के मुस्लिम कब्रिस्तान ले गए, जहां ताला तोड़कर उसमें रखे सामान को खंगाला. इस दौरान जरूरी कागजात भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए.

सुबह खुलासा, गांव में जुटी भीड़
शनिवार सुबह जब परिवार के लोग नीचे आए तो मुख्य दरवाजा खुला देखकर दंग रह गए. घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था. वहीं कब्रिस्तान के पास टूटा बक्सा और बिखरे कागजात मिलने के बाद पूरे गांव में यह खबर फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

पुलिस को दी गई सूचना, जांच शुरू
घटना की जानकारी मिलने के बाद वार्ड सदस्य के पति धनु कुमार ने राजपुर थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ग्रामीणों ने बढ़ाई गश्त की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय बाद इस तरह की दुस्साहसिक की घटना हुई है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ragini Sharma
वर्तमान में मैं रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










